फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड को लॉक कर बंद कर सकते हैं बायोमेट्रिक? जानिए लॉक और अनलॉक करने का पूरा प्रोसेस

Sun, 16 Jan 2022 01:34 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने का पूरा प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
आज आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, इसके बिना कई जरूरी काम में बाधा आ सकती है। वहीं बीते कुछ सालो में बढ़ती डिजिटलाइजेशन ने आधार कार्ड के उपयोग को बहुत तेजी से बढ़ा दिया है। होटल बुकिंग से लेकर नौकरी पाने तक के लिए सभी जगहों पर आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा बनाया जाता है। आधार कार्ड बनवाते समय बायोमेट्रिक डाटा रजिस्टर करवाना पड़ता है, जिसमें आपके हाथों की दसों उंगलियां व दोनों आंखों का रेटिना स्कैन किया जाता है। ऐसे में बड़ी समस्या ये सामने आई है, कि पिछले कुछ सालों में आए मामलों में लोगों के इस पहचान का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अपनी पहचान को सुरक्षित रखने के लिए कई लोग 'एम-आधार' ऐप के जरिए आधार को लॉक कर देते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर अनलॉक भी कर लेते हैं। अगर आप भी अपनी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए आधार को लॉक और अनलॉक करना चाहते हैं, तो आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना काम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने का पूरा प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
कैसे लॉक करें आधार
  • अपने आधार के बायोमेट्रिक को लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से एम-आधार ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर व पिन डाल दें। इसके बाद आप जब भी ऐप खोलेंगे तो आपको ये पिन नंबर डालना होगा। अब 12 नंबर का आधार नंबर जोड़ते ही आपके सामने वर्चुअल आधार खुल जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने का पूरा प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • इसके बाद बायोमेट्रिक लॉक करने के लिए वर्चुअल आईडी बनाएं। इसके लिए अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालें और आपकी वर्चुअल आईडी बन जाएगी। इस आईडी को किसी सुरक्षित जगह लिखकर लॉक के ऑप्शन पर क्लिक करके आप आधार कार्ड को सेफ रख सकते हैं। इसके बाद कोई अंगूठा लगाकर भी आपका आधार खोल नहीं सकेगा।

4 of 5
आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने का पूरा प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
कैसे अनलॉक करें आधार
  • आधार को अनलॉक करने के लिए आपको एम-आधार ऐप पर जाकर ऐप ओपन करने के लिए 4 नंबर का पिन डालना होगा। अब बायोमेट्रिक को अनलॉक करने के लिए आपको अनलॉक आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने का पूरा प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • इतना करने पर आपके मोबाइल में एक ओटीपी आएगा जिसकी मदद से आप अपना बायोमेट्रिक भी अनलॉक कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें