फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: क्या आधार कार्ड की भी होती है वैलिडिटी? जानिए कब तक रहता है ये वैध

Mon, 04 Jul 2022 12:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज विभिन्न कामों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। नौकरी, बिजनेस, सरकारी योजनाओं के लाभ लेने से लेकर स्कूल में बच्चों का एडमिशन करवाने में आधार कार्ड उपयोग में आता है। ऐसे में इस कार्ड की एक खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आज भारत में लगभग सभी लोगों के पास उनका आधार कार्ड है। आधार कार्ड में हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारियां स्टोर होती हैं। इसमें हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। यूआईडीएआई द्वारा जारी किए गए इस दस्तावेज का आज के समय वित्तीय लेन देन में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। आधार कार्ड आने के बाद सरकारी सिस्टम में एक पारदर्शिता आई है। वहीं कई बार लोग सवाल करते हैं कि क्या आधार कार्ड की भी वैलिडिटी होती है और ये कब एक्सपायर होता है। आज हम आपको इसी सवाल का उत्तर देने वाले हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
आधार कार्ड आपकी पहचान का प्रमाण होता है। वहीं बात अगर इसकी वैलिडिटी की करें, तो आधार कार्ड की वैधता तब तक रहती है, जब तक आधार कार्ड धारक जिंदा रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
वहीं शख्स की जब मृत्यु हो जाती है। उसी के साथ आधार कार्ड की वैलिडिटी भी खत्म हो जाती है या कहें कि वह अनवैलिड हो जाता है। ऐसे में आधार कार्ड जारी करने के बाद वह तब तक वैध रहता है, जब तक शख्स जिंदा है। 

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
वहीं पांच साल से कम उम्र के बच्चों का ब्लू आधार कार्ड बनाया जाता है। ब्लू आधार कार्ड तब तक वैध रहता है, जब तक बच्चा पांच वर्ष का नहीं हो जाता है। इस कार्ड में बच्चों की बायोमेट्रिक डिटेल्स नहीं ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
आज के समय इंस्टेंट बैंक अकाउंट या डीमैट अकाउंट खुलवाना हो, डिजी लॉकर, ओटीपी सिक्योरिटी, सरकार द्वारा लोगों को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर द्वारा दी जा रही सब्सिडी आदि कई जरूरी सेवाओं को सरकार आधार कार्ड की मदद से ही लोगों तक पहुंचा पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें