फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Address: क्या आधार में नया एड्रेस अपडेट करवाने के देने होते हैं पैसे? यहां जानें नियम

Tue, 04 Mar 2025 06:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Card: आधार कार्ड आज के समय में जरूरी दस्तावेज है। सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों में इसकी जरूरत पड़ती है।  
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाने का शुल्क क्या है? - फोटो : Adobe Stock
Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। इस आधार कार्ड से आपके कई काम हो जाते हैं। अपनी पहचान बतानी हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, किसी सरकारी काम को करवाना हो, सब्सिडी लेनी हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।

वहीं, अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलती है तो आप उसे ठीक करवा सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है या आप कुछ चीजों को ऑनलाइन भी ठीक करवा सकते हैं। वहीं, अगर आपको अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाना है तो क्या आपको इसके लिए शुल्क देना होता है? इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाने का शुल्क क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या है शुल्क का नियम?
  • अगर आप भी आधार कार्ड में नया पता अपडेट करवा रहे हैं तो आपको इसके लिए तय शुल्क देना होता है। यूआईडीएआई की तरफ से तय नियम के मुताबिक, आपको एड्रेस अपडेट करवाने के लिए 50 रुपये देने होते हैं। केंद्र पर काम होने के बाद या पहले ये शुल्क आपको देना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाने का शुल्क क्या है? - फोटो : Adobe Stock
आधार में एड्रेस कैसे अपडेट करवाएं?

पहला स्टेप
  • आपको अगर अपने आधार कार्ड का एड्रेस अपडेट करवाना है तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां से आप अपने आधार कार्ड में एड्रेस को चेंज करवा सकते हैं
  • आपको केंद्र पर जाकर करेक्शन फॉर्म भरना होता है

4 of 5
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाने का शुल्क क्या है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इस फॉर्म में आपको अपनी जानकारियां भरनी होती हैं
  • आपको इसमें अपना नाम, आधार नंबर और मोबाइल नंबर जैसी चीजें भरनी हैं
  • साथ ही इसमें नया एड्रेस भी भरना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाने का शुल्क क्या है? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • अब इस फॉर्म को लेकर आपको संबंधित अधिकारी के पास जाना है
  • इसके बाद आपके बायोमेट्रिक लेकर आपका सत्यापन किया जाता है 
  • फिर संबंधित अधिकारी आपके आधार में नया एड्रेस अपडेट कर देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें