फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud Call Alert: क्या आपको भी आते हैं फ्रॉड कॉल? तो तुरंत कर लें ये चार काम

Thu, 08 Dec 2022 12:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फर्जी कॉल आने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : istock
Fraud Call Alert: आजकल मोबाइल फोन के जरिए लोग अपने लगभग सभी काम घर बैठे ही कर लेते हैं, बस इसके लिए मोबाइल में इंटरनेट होना चाहिए। बैंक से जुड़े कई काम, घर बैठे खरीदारी करनी हो या खाना मंगवाना हो, बिजली और पानी का बिल भरना हो, देश-विदेश में बैठे किसी शख्स से वॉइस या वीडियो कॉल करनी हो आदि। ये सभी काम मोबाइल फोन के जरिए हो जाते हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि जैसे-जैसे हम तकनीकी रूप से आगे बढ़े हैं वैसे-वैसे फ्रॉड कॉल का सिलसिला भी बढ़ा है। इसमें जालसाज लोगों को फर्जी कॉल करके उन्हें ठग लेते हैं आदि। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप जान लें कि जब भी आपको फर्जी कॉल आए तो क्या करें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
फर्जी कॉल आने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : istock
फ्रॉड कॉल आते ही करें ये 4 काम:-

नंबर 1
  • जब भी आपको कोई फ्रॉड कॉल आए, तो आप उस कॉल को उठाने की जगह उस नंबर को ब्लॉक कर दें। इसके अलावा कई ऐसे एप हैं, जो पहले ही बता देते हैं कि कौन सा स्पैम या फ्रॉड कॉल है। ऐसे कॉल को न उठाएं, क्योंकि ये आपको चपत लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फर्जी कॉल आने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आपके पास फ्रॉड कॉल आते हैं, तो आपको ध्यान रखना है कि अपनी किसी भी तरह की गोपनीय जानकारी और बैंकिंग जानकारी न शेयर करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।

4 of 5
फर्जी कॉल आने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 3
  • कई जालसाज फर्जी बैंक अधिकारी बनकर आपको कॉर्ड ब्लॉक होने या पिन नंबर बदलने, कैशबैक देने जैसी बातों का झांसा देकर ठगने का काम करते हैं। इसलिए ऐसे नंबर्स की शिकायत आप पुलिस को कर सकते हैं और फ्रॉड होने पर सबसे पहले अपने बैंक से संपर्क जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फर्जी कॉल आने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : iStock
नंबर 4
  • अगर आपको लगता है कि आपके साथ फ्रॉड हुआ है या आपको ऐसे कॉल काफी आते हैं, तो ऐसी स्थिति में आप अपने बैंकिंग पासवर्ड और एटीएम कार्ड के पिन नंबर को तुरंत बदल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें