Tips For Loan: कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है ताकि उसकी आजीविका चलती रहे और उसके पास पैसों की कोई दिक्कत न हो। लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि आज के महंगाई भरे जमाने में हर चीज महंगी होती जा रही है। इसलिए लोग अपनी कमाई बढ़ाने पर भी ध्यान देते हैं। वहीं, कई बार कुछ ऐसे काम सामने आ जाते हैं, जिनको पूरा करने के लिए काफी पैसों की जरूरत होती है। जैसे- शादी, पढ़ाई, घर बनाना आदि। ऐसे में लोग लोन लेने की तरफ देखते हैं। दरअसल, आप पर्सनल लोन से लेकर होम और कार लोन जैसे कई अन्य लोनलोन की ईएमआई कम करने के तरीके क्या हैं बैंक या एनबीएफसी कंपनियों (प्राइवेट कंपनियां) से ले सकते हैं। लेकिन लोन लेने के चक्कर में लोग कुछ बातों को भूल जाते हैं, जिसका असर उनकी ईएमआई पर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी 3 बातों के बारे में जिनका ध्यान रखकर आपकी ईएमआई कम हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...