फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जानें कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त

Mon, 30 Jun 2025 09:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki 20 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अगर आपको भी किस्त का लाभ चाहिए तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इसका लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: जानिए वे कौन से किसान हैं जिनकी अटक सकती है 20वीं किस्त, चेक करें कहीं आप तो नहीं इसमें

पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार किसानों को 20वीं किस्त मिलनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े हर किसान को है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आप यहां जान सकते हैं कि 20वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं 20वीं किस्त सरकार कब तक जारी कर सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कब तक जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और ये जानना चाहते हैं कि 20वीं किस्त का लाभ किसानों को कब तक मिल सकता है? तो जान लें कि वैसे तो 20वीं किस्त जून में जारी होनी थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। दरअसल, योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • जैसे, 17वीं किस्त जून 2024 में में जारी हुई तो इसके बाद 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में जारी हुई। फिर इसके चार महीने के अंतराल पर 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई यानी ये सभी किस्तें और इससे पहले भी सभी किस्तें चार महीने के अंतराल पर जारी हुई। ऐसे में 20वीं किस्त जारी होने के चार महीने का समय जून 2025 में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा था कि जून में 20वीं किस्त जारी हो सकती है।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • पर ऐसा नहीं हुआ और आज जून महीने की 30 तारीख यानी आखिरी दिन है और 20वीं किस्त जारी नहीं हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जुलाई महीने में जारी हो सकती है और तारीख का एलान जल्द हो सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों को मिलेगा लाभ?
  • पीएम किसान योजना के तहत सिर्फ उन किसानों को किस्त का लाभ मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। अगर आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं तो आपको किस्त का लाभ नहीं मिल पाता है। साथ ही योजना से जुड़ने के बाद जो किसान ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे काम करवाते हैं, सिर्फ उन्हें ही किस्त का लाभ मिल पाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें