फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: इस एक गलती की वजह से रद्द हो सकता है आपका आयुष्मान कार्ड, जानें क्या है ये

Mon, 30 Jun 2025 08:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kyo Cancel Hota Hai: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसकी मदद से पात्र लोग मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं आयुष्मान कार्ड किन गलितयों के कारण रद्द हो सकता है?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड क्यों रद्द हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
Ayushman Card Cancel Reason: सरकार कई ऐसी योजनाओं का संचालन करती है जिनमें किसी तरह का कोई आर्थिक लाभ तो नहीं दिया जाता, लेकिन कई अलग तरह की आर्थिक मदद दी जाती है। इसमें सब्सिडी देने से लेकर, घर बनाकर देने जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जिसके तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।

इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर जिन लोगों का ये आयुष्मान कार्ड बन जाता है, वे लोग अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले रहे हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपकी एक गलती के कारण आपका ये कार्ड रद्द भी हो सकता है? तो चलिए जानते हैं किन लोगों का आयुष्मान कार्ड और किन कारणों से रद्द हो सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड क्यों रद्द हो सकता है? - फोटो : Freepik.com
आयुष्मान कार्ड में कितना कवर मिलता है?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो जान लें कि आप इस कार्ड को बनवाकर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस कार्ड में कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये तक का कवर मिलता है यानी आप इस आयुष्मान कार्ड से सालभर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकते हैं। इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड क्यों रद्द हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • आयुष्मान कार्ड अगर आपको बनवाना है तो जान लें इसके दो तरीके हैं। इसमें एक है ऑफलाइन तरीका और दूसरा है ऑनलाइन तरीका। अगर बात ऑनलाइन तरीके की करें तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं या फिर योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप से भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड क्यों रद्द हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने का ऑफलाइन तरीका भी है जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करता है
  • फिर पात्र पाए जाने के बाद आपके संबंधित दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड क्यों रद्द हो सकता है? - फोटो : Amar Ujala
किन लोगों का और क्यों रद्द हो सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • अब ये जान लेते हैं किन लोगों का और किस कारण से आयुष्मान कार्ड रद्द भी हो सकता है। दरअसल, जो लोग पात्र न होने के बाद भी पैसे देकर गलत तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं। विभाग ऐसे लोगों की पहचान कर उनके आयुष्मान कार्ड रद्द कर देता है और अगर किसी ने अपने आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल किया है तो विभाग उससे रिकवरी भी कर सकता है। इसलिए गलत तरीके से कभी आयुष्मान कार्ड न बनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें