फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस 15 अगस्त जालसाजों से बचकर: आपकी एक छोटी गलती खाली करवा सकती है बैंक खाता, जानें किन गलतियों को करने से बचें

Tue, 15 Aug 2023 12:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
15 अगस्त की ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : Amar Ujala
Independence Day: पूरे भारतवासियों के लिए 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है और हो भी क्यों न, क्योंकि इस दिन भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद जो हुआ था। इस दिन लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं और बच्चे इस दिन पतंग उड़ाते हैं। वहीं, 15 अगस्त को लेकर कई शॉपिंग वेबसाइट/एप, कई बैंक, कई सोसायटी आदि कई तरह के आकर्षक ऑफर लेकर आती है, जिसमें लोगों को भारी डिस्काउंट तक देने की बातें होती हैं। सबसे ज्यादा लोग 15 अगस्त की शॉपिंग सेल की तरफ आकर्षित होते हुए नजर आते हैं। पर शायद आप ये न जानते हों कि इस मौके का फायदा जालसाज उठाने को तैयार रहते हैं और लोगों को ठगते हैं। इसलिए ऐसे समय पर आपकी एक छोटी सी गलती आपकी मेहनत की कमाई को गंवा सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं, जो आपको नहीं करनी चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
15 अगस्त की ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock
इन गलतियों से बचकर रहे:-

अनजाने लिंक पर क्लिक न करें
  • 15 अगस्त सेल की आड़ में जालसाज आपको मैसेज, ईमेल और यहां तक कि सोशल मीडिया के जरिए कई फेक लिंक भेज सकते हैं। इनमें लुभावने ऑफर्स दिए होते हैं, जिसको लेकर लोग इन पर क्लिक कर देते हैं। पर ऐसा न करें, बिना जांचे-परखे किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक करने की गलती न करें।
विज्ञापन

3 of 5
15 अगस्त की ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock
ओटीपी भूलकर न शेयर करें
  • अगर आपके पास कोई ऐसा कॉल आता है, जिसमें आपसे आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को किसी भी बहाने से मांगा जाता है तो कभी शेयर न करें। अगर आप गलती से भी इस ओटीपी को शेयर कर देते हैं, तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। ध्यान रखें कि कोई बैंक अधिकारी या किसी भी तरह का कोई अधिकारी आपसे ये नहीं मांग सकता है।

4 of 5
15 अगस्त की ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock
ऑफर्स को टटोल लें
  • मौका देश की आजादी के जश्न का है। ऐसे में कई विश्वसनीय वेबसाइट लोगों को खरीदारी पर छूट देती हैं, लेकिन कई फर्जी वेबसाइट इसी का फायदा उठाकर लोगों को कई लुभावने ऑफर्स के फर्जी मैसेज भेजते हैं या कॉल करते हैं आदि। पर ये वेबसाइट आपका डाटा चुराकर आपको ठगने का काम करते हैं। इसलिए किसी भी ऑफर्स की अच्छे से जांच जरूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
15 अगस्त की ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : pexels
फर्जी एप से खरीदारी नहीं
  • आप देखेंगे कि 15 अगस्त के नाम पर कई ऐसी एप या वेबसाइट होंगी, जो आपको ऐसे ऑफर्स देती है जिन्हें देखकर आपका मन वहां से खरीदारी करने को करेगा। पर ऐसी गलती भूलकर भी न करें। पहले जांच लें कि ये वेबसाइट या एप सही हैं या नहीं और अगर ये फेक लगें, तो यहां से शॉपिंग न करें। ध्यान रखें कि हमेशा खरीदारी विश्वसनीय वेबसाइट या एप से ही करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें