रिप्ले, एज और प्रीस्ट
- फोटो : twitter @wwe
4. जजमेंट डे (एज, डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ले) vs एजे स्टाइल्स, फिन बैलर और लिव मॉर्गन (मिक्स्ड टैग टीम मैच)
कई सुपरस्टार के बीच हुए इस मैच में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। लिव मॉर्गन ने कई शानदार मूव्स लगाए और प्रभावित किया, लेकिन रिप्ले ने हेडबट देकर मैच में वापसी की। मैच में फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के बीच भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। बाद में एज और प्रीस्ट दोनों ने मिलकर बैलर की धुनाई की।
आखिर में बैलर ने एजे स्टाइल्स को टैग दिया। स्टाइल्स ने आकर एज और प्रीस्ट दोनों पर हमला किया। रिप्ले ने दखल देने की कोशिश की, लेकिन लिव मॉर्गन ने उन्हें रिंग से बाहर कर दिया। स्टाइल्स ने एज पर फिनॉमिनल फोरआर्म लगाया। हालांकि, दो काउंट पर प्रीस्ट ने स्टाइल्स को रिंग के बाहर खींच लिया।
बैलर एक वक्त टॉप रोप से अपना फिनिशर लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रिप्ले एक बार फिर बैलर के सामने आ गईं। इसका फायदा उठाकर एज ने बैलर को स्पीयर दिया। उन्होंने फिर पिन करते हुए मैच जीता।
नतीजा: जजमेंट डे ने मैच जीता