फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Finalissima: वर्ल्ड कप से छह महीने पहले लियोनल मेसी की टीम ने यूरोप में दिखाया दम, इटली को हराकर जीता एक और खिताब

Thu, 02 Jun 2022 04:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

वेम्बली स्टेडियम में मेसी अपने पुराने रंग में दिखे। उन्होंने गोल नहीं किया, लेकिन पूरे मैच को कंट्रोल जरूर किया। मेसी ने अटैक से लेकर मिडफील्ड और डिफेंस में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दो गोल असिस्ट किए।
विज्ञापन
1 of 6
लियोनल मेसी - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड की राजधानी लंदन के वेम्बली स्टेडियम में यूरोप की चैंपियन इटली और दक्षिण अमेरिका की चैंपियन अर्जेंटीना की टीमें आमने-सामने हुईं। इटली ने पिछले साल यूरो कप और अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका जीता था। उसके बाद यह घोषणा की गई थी कि दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला जाएगा, जिसे 'ला फिनालिसिमा' कहा गया। इस मुकाबले में बुधवार को अर्जेंटीना ने इटली को 3-0 से रौंद दिया।
विज्ञापन

2 of 6
फिनालिसिमा ट्रॉफी के साथ मेसी - फोटो : UEFA
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने अपने करियर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता। उनका पहला खिताब कोपा अमेरिका था। इस मामले में मेसी ने पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी कर ली। रोनाल्डो अपने देश के लिए यूरो कप और नेशंस लीग जीत चुके हैं। मेसी ने अपने करियर का यह 40वां खिताब जीता है। सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में वो दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे ब्राजील के डिफेंडर दानी एल्वेस हैं। एल्वेस बार्सिलोना क्लब में मेसी के साथ खेल चुके हैं। उन्होंने 43 खिताब अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रॉफी के साथ अर्जेंटीना की टीम - फोटो : UEFA
मैन ऑफ द मैच बने मेसी
वेम्बली स्टेडियम में मेसी अपने पुराने रंग में दिखे। उन्होंने गोल नहीं किया, लेकिन पूरे मैच को कंट्रोल जरूर किया। मेसी ने अटैक से लेकर मिडफील्ड और डिफेंस में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दो गोल असिस्ट किए। मेसी को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। अर्जेंटीना के लिए लोटारो मार्टिनेज, एंजेल डी मारिया और पाउलो डाइबाला ने गोल दागा।

4 of 6
मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड लेते मेसी - फोटो : UEFA
मेसी ने दो गोल असिस्ट किए
फ्रांस में पेरिस सेंट जर्मेन के साथ अपने पहले सीजन में कुछ खास नहीं करने वाले मेसी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ते हुए फॉर्म में लौट आए। 28वें मिनट में उनके शानदार पास पर मार्टिनेज ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हाफटाइम से ठीक पहले इंजरी टाइम (45+1वें मिनट) में डी मारिया ने मार्टिनेज के पास पर गोलकीपर जियालुइजी डोनारूमा को छकाते हुए बेहतरीन गोल किया। इसके बाद मैच समाप्त होने से कुछ सेकंड पहले डाइबाला ने मेसी के पास पर गोल कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
फिनालिसिमा ट्रॉफी के साथ अर्जेंटीना के खिलाड़ी - फोटो : UEFA
वर्ल्ड कप पर अर्जेंटीना की नजर
इस साल नवंबर-दिसंबर में कतर में फीफा वर्ल्ड कप होना है। अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका के बाद फिनालिसिमा जीतकर अन्य टीमों को चेतावनी दे दी है। फुटबॉल विशेषज्ञ मेसी की टीम को वर्ल्ड कप का दावेदार नहीं मान रहे थे, लेकिन लंदन में अर्जेंटीना के प्रदर्शन को देखने के बाद उनके सुर बदल गए हैं। अब वो इस टीम को प्रबल दावेदार बताने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खुशी से मेसी को उछालते अर्जेंटीना के खिलाड़ी - फोटो : UEFA
32 मैचों से नहीं हारी अर्जेंटीना की टीम
मेसी ने मैच के बाद कहा, ''आज हमारा टेस्ट अच्छा रहा क्योंकि इटली एक बेहतरीन टीम है। हम जानते थे कि यह एक अच्छा मैच होने वाला है और हमने चैंपियन बनने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह एक बेहतरीन फाइनल था। स्टेडियम अर्जेंटीना के समर्थकों से भरा हुआ था। हमारे लिए यह अनुभव शानदार रहा।'' मेसी की टीम पिछले 32 मैचों में नहीं हारी है और प्रशंसकों को इस क्रम के वर्ल्ड कप तक बढ़ने की उम्मीद है। अगर मेसी कतर में भी अपने रंग में दिखाई दिए तो अर्जेंटीना की टीम 1986 के बाद चैंपियन बन सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें