फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon 2022 Photos: फाइनल में लगा सितारों का जमावड़ा, टॉम क्रूज से लेकर केट विंसलेट और एली गॉल्डिंग का ग्लैमरस अंदाज

Tue, 12 Jul 2022 12:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

फाइनल मैच में हॉलीवुड के सितारों का भी जमावड़ा लगा। कई दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्री जोकोविच और किर्गियोस के बीच हुए जबरदस्त मैच को देखने पहुंचे थे। इनमें टॉम क्रूज से लेकर ऑस्कर जीत चुके रामी मलिक भी शामिल थे।
विज्ञापन
1 of 12
टॉम क्रूज, जेसन स्टेथम भी मैच देखने पहुंचे थे - फोटो : सोशल मीडिया
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2022 का खिताब जीतकर 21वां ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने निक किर्गियोस को चार सेट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-3,6-4, 7-6 (7-3) से हरा दिया। हालांकि, जोकोविच अब भी सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम के मामले में स्पेन के राफेल नडाल से पीछे हैं। नडाल ने सेमीफाइनल में चोटिल होने की वजह से नाम वापस ले लिया था और किर्गियोस को वॉकओवर दिया था। 
विज्ञापन

2 of 12
टॉम हिडलस्टन - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल मैच में हॉलीवुड के सितारों का भी जमावड़ा लगा। कई दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्री जोकोविच और किर्गियोस के बीच हुए जबरदस्त मैच को देखने पहुंचे थे। इनमें टॉम क्रूज से लेकर ऑस्कर जीत चुके रामी मलिक भी शामिल थे। इन सभी ने मैच का जमकर लुत्फ उठाया और समय-समय पर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को चीयर करते भी दिखे। 

मार्वेल सीरीज में 'लोकी' के किरदार से प्रसिद्ध हुए दिग्गज अभिनेता टॉम हिडलस्टन भी मैच देखने पहुंचे थे। हिडलस्टन दर्शक दीर्घा में बैठे थे। वह नीली शर्ट और गहरे नीले रंग का ब्लेजर पहन रखा था। हाल, ही डिज्नी हॉटस्टार पर उनकी सीरीज लोकी आई थी, जो कि सुपरहिट रही थी।
विज्ञापन

3 of 12
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को ट्विटर पर एक सोशल मीडिया यूजर ने टॉम क्रूज की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह एक प्रशंसक के साथ सेल्फी खिंचवा रहे थे। फाइनल मैच के लिए टॉम क्रूज ने सफेद शर्ट, नीली टाई और मैचिंग सूट और पैंट पहनी थी। तस्वीर के लिए मुस्कुराते हुए उन्होंने गोगल्स का इस्तेमाल किया। अभिनेता ने दर्शकों के बीच बैठकर मैच देखा।

4 of 12
एंड्रयू गारफील्ड - फोटो : सोशल मीडिया
द अमेजिंग स्पाइडरमैन और हैकसॉ रिज जैसी फिल्मों से प्रसिद्ध हुए अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड ने भी मैच का आनंद लिया। गारफील्ड ने सफेद शर्ट के ऊपर बेज जैकेट पहनी थी। 
विज्ञापन

5 of 12
जेसन स्टेथम और उनकी पत्नी रोजी - फोटो : सोशल मीडिया
फास्ट एंड फ्यूरियस और हॉब्स एंड शॉ फेम जेसन स्टेथम भी पत्नी रोजी हंटिग्टन के साथ विंबलडन 2022 फाइनल देखने पहुंचे थे। स्टेथम 2010 से मॉडल रोजी के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस जोड़ी ने जनवरी 2016 में अपनी सगाई की घोषणा की। उनके बेटे, जैक ऑस्कर का जन्म जून 2017 में हुआ था। वे बेवर्ली हिल्स, कैलिफॉर्निया में रहते हैं।

जेसन और रोजी एकसाथ बैठे थे। जेसन ने सफेद टी शर्ट और नीले रंग की ब्लेजर पहनी थी, वहीं रोजी ने सफेड ड्रेस पहनी थी। तस्वीर लेते वक्त जेसन और रोजी एकदूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे थे।
विज्ञापन

6 of 12
एली गॉल्डिंग - फोटो : सोशल मीडिया
 इंग्लिंश सॉन्ग 'लव मी लाइक यू डू' से फेमस हुईं सिंगर एली गॉल्डिंग भी मैच देखने पहुंची थीं। फैशन के मामले में उनका कोई जवाब नहीं। ब्रिटिश सिंगर ने व्हाइट ट्राउजर के साथ सफेद शर्ट पहनी थी। 35 वर्षीय स्टार पर सुनहरे बाल और डार्क शेड्स काफी जंच रहे थे।
विज्ञापन

7 of 12
अभिनेत्री जोडी कॉमर - फोटो : सोशल मीडिया
'किलिंग ईव' की अभिनेत्री जोडी कॉमर ने विंबलडन फाइनल का खूब लुत्फ उठाया। उन्हें गहरे हरे रंग की पोशाक में देखा गया।

8 of 12
मैगी स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हैरी पॉटर' में प्रोफेसर मैक्गॉनिकल के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेत्री डेम मैगी स्मिथ भी विंबलडन फाइनल देखने पहुंची थीं। 87 वर्षीय स्टार ने नीले रंग की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने पहले फोटो के लिए मना किया, लेकिन बाद में तस्वीर खिंचवाने के लिए मान गईं। मैगी स्मिथ सर क्लिफ रिचर्ड, ग्लोरिया हनीफोर्ड और चेरी ब्लेयर जैसी हस्तियों के साथ नजर आईं।

9 of 12
रेबेल विल्सन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री रेबेल विल्सन घुटने की लंबाई वाली पेस्टल गुलाबी ए-लाइन बॉडी हगिंग ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही थीं। इसके अलावा उन्होंने सफेद सैंडल भी पहनी थी, जिसमें सोने की डिटेलिंग थी। 

10 of 12
केट मिडलटन - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडिलटन यानी डचेज ऑफ कैम्ब्रिज भी महिला सिंगल्स का विंबलडन फाइनल मैच देखने पहुंची थीं। उन्होंने रिबाकीना को ट्रॉफी भी भेंट की।

11 of 12
केट विंसलेट - फोटो : सोशल मीडिया
'टाइटैनिक' फेम एक्ट्रेस केट विंसलेट भी पुरुषों का विंबलडन फाइनल देखने पहुंची थीं। मैच के दौरान उनके एक्सप्रेशन देखने लायक थे।
विज्ञापन

12 of 12
रामी मलिक और लूसी - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर जीत चुके अभिनेता रामी मलिक भी अपनी पार्टनर लुसी बॉय्नटन के साथ विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे। रामी को फिल्म 'बोहेमियन रैपसोडी' के लिए 2018 में बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा वह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, स्क्रीन एक्टर्स गील्ड अवॉर्ड और ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भी जीत चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें