फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon 2022: सबसे ज्यादा आठ बार के विंबलडन चैंपियन रोजर फेडरर सेंटर कोर्ट पहुंचे, इस खास अवसर का बने हिस्सा

Sun, 03 Jul 2022 07:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

फेडरर के नाम सबसे ज्यादा आठ बार विंबलडन जीतने का रिकॉर्ड है। वह ग्रास कोर्ट के बादशाह माने जाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों से घुटने के आपरेशन की वजह से फेडरर कोई भी ग्रैंड स्लैम में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
विंबलडन 2022 में नॉकआउट स्टेज की शुरुआत हो चुकी है। राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच समेत कई दिग्गज राउंड ऑफ-16 में पहुंच चुके हैं। रविवार को विंबलडन का सेंटर कोर्ट अपना 100वां सालगिरह मना रहा है। इस खास अवसर पर 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर भी विंबलडन देखने पहुंचे। उनकी तस्वीरें खुद विंबलडन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
फेडरर के नाम सबसे ज्यादा आठ बार विंबलडन जीतने का रिकॉर्ड है। वह ग्रास कोर्ट के बादशाह माने जाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों से घुटने के आपरेशन की वजह से फेडरर कोई भी ग्रैंड स्लैम में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। पिछला ग्रैंड स्लैम फेडरर ने पिछले साल विंबलडन में ही खेला था, जब उन्हें क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 6
रोजर फेडरर - फोटो : ट्विटर
लंदन में विंबलडन में सुरक्षा अधिकारियों के साथ रोजर फेडरर को काले रंग के सूट और काले चश्मे में देखा गया। विंबलडन में फेडरर की एंट्री ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा। विंबलडन के सेंटर कोर्ट की 100वीं सालगिरह के उत्सव में कई पूर्व चैंपियन शामिल हुए। इसके साथ ही अतीत के कुछ प्रतिष्ठित क्षणों को भी दिखाया गया। 

4 of 6
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
सेंटर कोर्ट 1922 में खोला गया था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे 'व्हाइट एलीफेंट' कहकर स्वागत नहीं किया था। उस वक्तर 15000 सीटों वाले स्टेडियम को भरने की चिंता थी। हालांकि, विंबलडन के अधिकारी एलेक्जेंड्रा विलिस ने बताया कि समय दर समय विंबलडन को लेकर लोगों की धारणा बदली है। विंबलडन का सेंटर कोर्ट खेल के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक बन गया है।
विज्ञापन

5 of 6
फेडरर जोकोविच के साथ सेंट्रल कोर्ट में नजर आए - फोटो : सोशल मीडिया
फेडरर ने हाल ही कहा था कि वह 2023 में ही शीर्ष स्तर के टेनिस में वापसी करेंगे। सेंट्रल कोर्ट में जब फेडरर पहुंचे तो स्टैंड में बैठे दर्शक खड़े हो गए और फेडरर को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इस दौरान फेडरर जोकोविच के साथ नजर आए। फेडरर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह एक बार फिर इस कोर्ट में वापसी करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एनी हैथवे और रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
40 वर्षीय खिलाड़ी पिछले साल जुलाई से एक्शन से बाहर हैं। हाल ही में फेडरर ने एक्ट्रेस ऐनी हैथवे के साथ एक विज्ञापन के लिए शूटिंग की। यह स्विट्जरलैंड का कमर्शियल शूट था और इन दोनों सितारों ने साथ मिलकर इसकी शूटिंग को काफी एंजॉय किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें