फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक जीत के बाद फुर्सत के पल बिता रहे 'विरुष्का', सेरेना विलियम्स का देखा मैच

Sat, 19 Jan 2019 04:37 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka and kohli
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वन-डे में किला फतह करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चैन की सांस लेते नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान कोहली पत्नी संग ऑस्ट्रेलिया ओपन का मैच देखने गए।
विज्ञापन

2 of 5
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया ओपन में अमेरिका की लीजेंड टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स और यूक्रेन की डायना यास्त्रेम्सका के बीच हुए मुकाबले का लुत्फ उठाया। इस दौरान कोहली ने ऑडियंस के बीच बैठकर अनुष्का के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन

3 of 5
Serena Williams
बता दें कि सेरेना विलियम्स ने उक्रेन की किशोरी दयाना यास्त्रेमस्का को टेनिस का कड़ा सबक सिखाकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल के अंतिम-16 में जगह बनाई, लेकिन यूएस ओपन चैंपियन जापानी खिलाड़ी नाओमी ओसाका और छठी वरीयता प्राप्त इलिना स्वितलोना को तीन सेट तक पसीना बहाना पड़ा।

4 of 5
Serena Williams
मारग्रेट कोर्ट के रिकार्ड 24 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब की बराबरी की कवायद में लगी सेरेना ने विश्व में 57वें नंबर की यास्त्रेमस्का को 6-2, 6-1 से हराया। उनका अगला मुकाबला बड़ी बहन और इस साल गैरवरीय वीनस विलियम्स या विश्व में नंबर एक सिमोना हालेप से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Serena Williams
दो साल पहले दो महीने की गर्भवती होने के बावजूद यहां अपना 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली सेरेना को इस बार 16वीं वरीयता दी गई है, लेकिन वह खिताब की प्रबल दावेदार हैं। सेरेना ने 1999 में जब अपना पहला खिताब जीता था तब उनकी प्रतिद्वंद्वी यास्त्रेमस्का का जन्म भी नहीं हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें