पाउला बडोसा ने पीठ की चोट के कारण शुक्रवार को अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। वह 30 जून को विंबलडन में पहले दौर में हार के बाद से चोट से जूझ रही थीं। बडोसा टेनिस में पुरुष एकल के स्टार खिलाड़ी ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास की गर्लफ्रैंड हैं।