स्पेन के कार्लोस अल्कारेज और इटली के यानिक सिनर के बीच पुरुष एकल वर्ग का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। नीरज ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की हैं जिसमें वह विंबलडन कोर्ट पर नजर आ रहे हैं।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे हैं। स्पेन के कार्लोस अल्कारेज और इटली के यानिक सिनर के बीच पुरुष एकल वर्ग का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। विंबलडन देखने के लिए इससे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी पहुंचे थे और अब इसमें नीरज का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
2 of 3
नीरज चोपड़ा
- फोटो : Instagram
नीरज ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की हैं जिसमें वह विंबलडन कोर्ट पर नजर आ रहे हैं। नीरज के अलावा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी विंबलडन का फाइनल देखने पहुंची हैं। प्रीति की विंबलडन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अल्कारेज और सिनर के बीच मुकाबला जारी है। अल्कारेज ने पहला सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया है। अल्कारेज विंबलडन में खिताबी हैट्रिक लगाने से एक कदम दूर हैं। इससे पहले फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के आमने-सामने थे जिसमें अल्कारेज ने पहले दो सेट गंवाने और तीन मैच प्वाइंट बचाकर जीत हासिल की थी। फ्रेंच ओपन के फाइनल के ठीक पांच सप्ताह बाद सिनर और अल्कारेज फिर से एक दूसरे के आमने सामने हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि फ्रेंच ओपन का फाइनल लाल बजरी पर खेला गया था जबकि विंबलडन का फाइनल ग्रास कोर्ट पर हो रहा है।
अल्कारेज विंबलडन में लगातार 24 मैच जीत चुके हैं और वह इस संख्या में इजाफा करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अभी तक जो 12 मैच खेले गए हैं उनमें से अल्कारेज ने आठ और सिनर ने चार मैच जीते हैं। अल्कारेज ने हालांकि इटली के खिलाड़ी के खिलाफ पिछले पांचों मुकाबले जीते हैं।