फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की अपनी लकी घड़ी पहनकर नडाल ने जीता US OPEN, खासियत पढ़कर हो जाएंगे हैरान

Mon, 09 Sep 2019 02:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राफेल नडाल घड़ी - फोटो : social media
यूएस ओपन के 139वें सीजन का खिताब स्पेन के राफेल नडाल ने अपने नाम कर लिया है। सोमवार को न्यू यॉर्क में खेले गए फाइनल में नडाल ने रुसी प्रतिद्वंदी डेनिल मेदवेदेव को हराकर अपना चौथा यूएस ओपन और 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम का फाइनल मुकाबला विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल और पांचवें नंबर के खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव के बीच खेला गया। दोनों के बीच पांच सेटों का यह मुकाबला तकरीबन पांच घंटे तक चला।
विज्ञापन

2 of 7
नडाल घड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
जीत के बाद जहां नडाल की हर तरफ चर्चा हो रही है वहीं अब उनकी घड़ी भी चर्चा का विषय बन चुकी है। नडाल ने फाइनल में जो घड़ी पहनी थी उसकी कीमत $72500 है यानी की तकरीबन पांच करोड़ रुपए।

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। घड़ी की कीमत करोड़ों में है। चलिए जानते हैं कि घड़ी इतनी महंगी क्यों है और उसकी खासियत क्या है।
विज्ञापन

3 of 7
नडाल - फोटो : social media
दरअसल ये घड़ी रिचर्ड मिल कंपनी द्वारा बनाई गई चुनिंदा घड़ियों में से एक है। कंपनी ने दुनियाभर में ऐसी सिर्फ 50 घड़ी ही बनाई है जो बहुत ही कम लोगों के पास है और बहुत महंगी है।

4 of 7
राफेल नडाल - फोटो : social media
बता दें कि रिचर्ड मिल ने स्पेनिश स्टार नडाल के साथ 2010 में करार किया था और तबसे वो नडाल के लिए आधुनिक और बेशकीमती घड़ियों का निर्माण करती है। कंपनी ने इस घड़ी को साल 2017 में विशेष तौर पर नडाल के लिए तैयार किया था। साल 2017 में भी नडाल ने इसी घड़ी को पहनकर यूएस ओपन का खिताब जीता था।
 
विज्ञापन

5 of 7
राफेल नडाल - फोटो : social media
इस घड़ी को कंपनी ने खास तौर पर नडाल के फ्रेंच ओपन में दबदबे और स्पेन को समर्पित करते हुए बनाया है। कंपनी ने घड़ी का डिजाईन भी स्पेन के झंडे के रंग में बनाया है जिसके लिए उन्होंने सिलिकॉन से निर्मित Quartz TP जैसे कीमती धातु को 120 डिग्री तापमान में पिघलाया है।
विज्ञापन

6 of 7
रफेल नडाल - फोटो : social Media
इतना ही नहीं घड़ी 10000 जी-शॉक (ग्रेविटेशनल फोर्स) को झेल सकती है जो इसकी ताकत के बारे में बताने के लिए काफी है। यह बड़े से बड़ा टक्कर किसी भी तरह का दबाव झेल सकने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नडाल - फोटो : social media
इसके अलावा ये पानी में बहुत गहराई में भी काम करती है और इसे कोई नुक्सान नहीं होता है। इसमें टाइटेनियम, एल्युमीनियम और वनैडियम जैसे धातुओं का भी इस्तेमाल है। कंपनी ने इस मॉडल का नाम RM 27-03 रखा है। यह घड़ी काफी हल्की लेकिन बेहद मजबूत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें