फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस कोर्ट पर इन दो खिलाड़ियों का प्यार चढ़ा परवान, खेल-खेल में ही एक दूसरे को दे बैठे दिल

Thu, 05 Sep 2019 09:03 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Elina Svitolina and Gael Monfils - फोटो : social Media
''तुम मुखातिब भी हो करीब भी हो, तुमको देखें कि तुमसे बात करें।'' फिराक गोरखपुरी साहब का ये शेर टेनिस खेलने वाली इस जोड़ी पर बिलकुल सटीक बैठता है। एलिना स्वितोलिना और गेल मोंफिल्स, दोनों के बीच टेनिस कोर्ट पर बढ़ता रोमांस इस बात को सच साबित कर रहा है कि, इश्क कहीं भी और कभी भी हो सकता है। यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना और फ्रांस के गेल मोंफिल्स के बीच टेनिस कोर्ट पर परवान चढ़ता इश्क दोनों के लिए फायदेमंद भी साबित हो रहा है, क्योंकि दोनों एक दूसरे को प्रेरित करते हुए अमेरिकी ओपन में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Monfils and Svitolina - फोटो : social Media
अमेरिकी ओपन में दिग्गजों की हार और जीत सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन इस हार और जीत, टेनिस और कोर्ट के बीच स्वितोलिना और मोंफिल्स की प्रेम कहानी अब खबरों की हेडलाइन बनकर चारों ओर इश्क की महक को बिखेरने लगी है। स्वितोलिना ने जुलाई में विम्बलडन ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और अब वह मंगलवार को ब्रिटेन की योहाना कोंटा पर 6-4, 6-4 की जीत दर्ज कर अमेरिकी ओपन के अंतिम चार में पहुंचने वाली यूक्रेन की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Monfils and Svitolina - फोटो : social Media
वहीं उनके साथी 13वें वरीय मोंफिल्स ने फ्लशिंग मिडोज पर जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया और वह बुधवार को इटली के माटियो बेरेटिनी के खिलाफ जीत से ग्रैंडस्लैम में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करना चाहेंगे। चौबीस साल की स्वितोलिना ने स्वीकार किया कि वो एक दूसरे का उत्साह बढ़ा रहे हैं और हम कोशिश कर रहे हैं कि दोनों अपने वर्गों के सेमीफाइनल में पहुंच जाए। अब दोनों के अपने खेल को ऊंचा करने का समय है। 

4 of 5
Elina Svitolina and Gael Monfils - फोटो : social Media
इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन में अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने वाली इस जोड़ी के इंस्टाग्राम पर संयुक्त अकाउंट के 100,000 के करीब फालोअर्स हैं। स्वितोलिना ने अपने खेल में सुधार के लिए मोंफिल्स को श्रेय देती हैं और अब वह हमवतन आंद्रेई मेदवेदेव से बेहतर करने का प्रयास करेंगी जो पुरूष 1999 फ्रेंच ओपन फाइनल में पांच सेट तक चले मुकाबले में आंद्रे अगासी से हार गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Elina Svitolina and Gael Monfils - फोटो : social Media
एलिना स्वितोलिना और गेल मोंफिल्स के बीच पहली बार ऑस्ट्रेलिया ओपन में एक दूसरे के करीब आए। इसके बाद वे सोशल मीडिया एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करने लगे। टेनिस कोर्ट में मैच के दौरान दोनों एक दूसरे का हौंसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें