फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: क्या आप जानते हैं कि 'क्ले कोर्ट किंग' नडाल की गर्लफ्रेंड कैसे बनी? कहानी बेहद दिलचस्प

Sun, 03 Jun 2018 08:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नडाल और मारिया
स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको 10 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन के बारे में कुछ मजेदार और रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं। आपको यह जानकर अच्छा लग सकता हैः
विज्ञापन

2 of 6
राफेल नडाल
राफेल नडाल सभी काम दाएं हाथ से करते थे, लेकिन उनके कोच ने बाएं हाथ से खेलने की सलाह दी। कोच ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि जब नडाल दाएं हाथ से टेनिस खेलते थे तब शानदार बैकहैंड खेलते थे।
विज्ञापन

3 of 6
राफेल नदाल - फोटो : PTI
राफेल नडाल का जन्म मेलोरका में हुआ। मगर उनका पसंदीदा फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड है। यही नहीं, नडाल के अंकल का नाम मिगुएल है, जिन्होंने स्पेन के लिए एक दशक से अधिक समय तक फुटबॉल खेला। नडाल ने भी बार्सिलोना और मेलोरका की तरफ से फुटबॉल खेला है। नडाल को फुटबॉल, गोल्फ, फिशिंग करना और प्लेस्टेशन खेलना बहुत अच्छा लगता है।

4 of 6
राफेल नडाल
राफेल नडाल बहुत अंधविश्वासी हैं। जब वह मैच खेलने के लिए कोर्ट पर पहुंचते हैं तो एक बार जहां पानी की बोतल रख देते हैं, उसके बाद किसी को उस बोतल को वहां से हटाने नहीं देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
राफेल नडाल
राफेल नडाल की उनकी गर्लफ्रेंड मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो से मुलाकात बहन मारिया इसाबेल ने कराई। 'क्ले कोर्ट किंग' मीडिया के सामने आने से काफी शर्माते हैं। वह मीडिया के सामने अपने बचपन के प्यार मारिया के साथ आने से बचते हैं। दुर्लभ ही मौके हैं जब नडाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मीडिया के सामने आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राफेल नडाल
वैसे, मीडिया के सामने शर्म महसूस करने वाले नडाल बार्सिलोना के दैनिक अखबार एल पेरिडिको डी कैटेलन्य के संपादक हैं। नडाल की पसंदीदा फिल्में ग्लैडिएटर और टाइटेनिक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें