फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिग्गज को अपना जोड़ीदार बनाना चाहते हैं रॉजर फेडरर

Wed, 22 Feb 2017 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोजर फेडरर - फोटो : getty
इस बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के विजेत स्विस टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने इसी साल लेवर कप के पुरुष युगल मुकाबले में स्पेन के खिलाड़ी राफेल नदाल के साथ जोड़ी बनाने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : oregon live
पराग्वे के लिए सितंबर में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के उद्घाटन पर उन्होंने यह बात कही। फेडरर ने कहा कि वे 2017 में होने वाले लेवर कप के पुरुष युगल मुकाबले में राफेल नदाल के साथ अपनी जोड़ी बनाना चाहते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
रोजर फेडरर राफेल नदाल - फोटो : fanpop
इस टूर्नामेंट में ब्योर्न बोर्ग की कप्तानी में यूरोपियन टीम का मुकाबला जॉन मैक एनरो की अगुवाई वाली ‘शेष दुनिया’ से होगा। टेनिस के मैदान पर दोनों की जंग का दुनिया को खासा इंतजार रहता है।

 

4 of 5
रोजर फेडरर राफेल नदाल - फोटो : just jared
ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में नदाल को मात देकर चैंपियन बनने वाले फेडरर ने आपसी प्रतिद्वंद्विता को बेहद खास करार दिया। फेडरर ने कहा, ‘मेरी हमेशा से ही यह ख्वाहिश रही है कि नदाल के साथ खेलूं, हमारी प्रतिद्वंद्विता अपने आप में स्पेशल है।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोजर फेडरर राफेल नदाल
गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का नाम 1969 में अंतिम बार कैलेंडर ग्रैंडस्लैम का खिताब अर्जित करने वाले रॉड लेवर के नाम पर रखा गया है। ओलंपिक के आयोजन वाले साल को छोड़कर इस टूर्नामेंट का आयोजन हर वर्ष होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें