फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया मिर्जा के पिता ने किया खुलासा, साल के इस महीने में गूंजेगी बच्चे की किलकारियां

Tue, 24 Apr 2018 08:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मां बनने वालीं। अक्टूबर में सानिया और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के यहां बच्चे की किलकारियां गूंजेंगी।  सानिया-शोएब ने 12 अप्रैल को ही अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
sania mirza
घुटने में दिक्कत के कारण पिछले साल अक्टूबर से कोर्ट से बाहर चल रहीं 31 वर्षीय सानिया ने एक तस्वीर टवीट् की है जिसमें उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
sania mirza
इसके बाद सानिया के पिता और कोच इमरान ने पुष्टि की कि छह बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन एक बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने कहा कि हां यह सही है। सानिया के अक्टूबर में बच्चे को जन्म देने की उम्मीद है। 

4 of 5
सानिया मिर्जा
सानिया ने अप्रैल के पहले हफ्ते में गोवा फेस्ट 2018 में लैंगिक पक्षपात पर एक चर्चा के दौरान कहा था कि मैं आप को राज की एक बात बताती हूं। मैंने और शोएब ने इस पर बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक - फोटो : twitter
हमने तय किया है कि जब भी हमारा बच्चा होगा उसका सरनेम सानिया-मलिक रखेंगे। शोएब बेटी चाहते हैं। सानिया ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक तरफ मलिक लिखा हुआ है। वहीं बीच में मिर्जा-मलिक लिखा हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें