फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Table Tennis: मनिका ने 15 स्थान की लगाई छलांग, शीर्ष 25 में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी

Tue, 14 May 2024 08:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टूर्नामेंट से पहले 39वें स्थान पर काबिज 28 वर्षीय खेल रत्न पुरस्कार विजेता मनिका ने जेद्दा में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और अपने इस प्रदर्शन से 15 स्थान की लंबी छलांग लगाने में सफल रहीं।
विज्ञापन
1 of 6
मनिका बत्रा - फोटो : PTI
शीर्ष महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा सऊदी स्मैश में शानदार प्रदर्शन के बाद करियर की सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग 24 पर पहुंच गईं और विश्व रैंकिंग में शीर्ष 25 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं।
विज्ञापन

2 of 6
मनिका बत्रा - फोटो : PTI
टूर्नामेंट से पहले 39वें स्थान पर काबिज 28 वर्षीय खेल रत्न पुरस्कार विजेता मनिका ने जेद्दा में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और अपने इस प्रदर्शन से 15 स्थान की लंबी छलांग लगाने में सफल रहीं।
विज्ञापन

3 of 6
मनिका बत्रा - फोटो : PTI
व्यक्तिगत और टीम श्रेणियों में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका ने सऊदी स्मैश में अंतिम आठ के सफर के दौरान कई बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता चीन की वैंग मान्यु को हराकर उलटफेर किया था।

4 of 6
मनिका बत्रा - फोटो : PTI
यह पहली बार था जब कोई भारतीय महिला खिलाड़ी टूर्नामेंट में इतनी आगे बढ़ी। मनिका को इस प्रदर्शन के लिए 350 अंक मिले। उन्होंने कहा कि इससे जुलाई में होने वाले पेरिस ओलंपिक से पहले उनका मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 6
मनिका बत्रा - फोटो : PTI
उन्होंने कहा,‘ओलंपिक खेलों से ठीक पहले करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करके शीर्ष 25 में पहुंचने से मेरी तैयारियों को बल मिलेगा। मैं पेरिस ओलंपिक में इस प्रदर्शन को बरकरार रखना और रैंकिंग में लगातार ऊपर जाना चाहूंगी । सुधार एक सतत प्रक्रिया है और मैं इसे लेकर प्रतिबद्ध हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनिका बत्रा - फोटो : PTI
इससे पहले मनिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी सफलता के लिए अपने कोच अमन बालगु और बेलारूस के ट्रेनिंग जोड़ीदार किरिल बारबानोव को भी धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा, ‘आपके आशीर्वाद और समर्थन के लिए धन्यवाद। विशेष रूप से निरंतर समर्थन के लिए मेरे कोच अमन बालगु, मेरे साथी किरिल बारबानोव और मेरे परिवार को। पेरिस 2024 की तरफ आगे और ऊपर बढ़ी।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें