‘सिंह सिस्टर्स’
चार बहनें कर चुकी हैं भारतीय टीम की अगुवाई
जब भी भारतीय महिला बास्केटबॉल की उपलब्धियों का जिक्र आएगा, ‘सिंह सिस्टर्स का नाम जरूर लिया जाएगा। पांच बहनों में प्रियंका को छोड़ अन्य चार दिव्या, आकांक्षा, प्रशांति और प्रतिमा भारतीय टीम की अगुवाई कर चुकी हैं। प्रियंका सियोल (दक्षिण कोरिया) में परिवार के साथ रह रही हैं। अन्य चारों बहनें दिल्ली में हैं। दिव्या खेलो इंडिया से जुड़कर युवा खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा कर रही हैं।