फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika: अनंत-राधिका की शादी में लगा खेल जगत के सितारों का जमावड़ा, टीम इंडिया के नए कोच गंभीर भी पहुंचे

Fri, 12 Jul 2024 11:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां इस शाही शादी में शामिल हो रही हैं। वहीं, खेल जगत के तमाम दिग्गज भी पहुंच रहे हैं। इनमें महेंद्र सिंह धोनी, जॉन सीना, हार्दिक पांड्या आदि सितारे शामिल हैं। आइये देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 14
परिवार के साथ धोनी और गंभीर - फोटो : PTI
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज यानी 12 जुलाई को मुंबई में होगी। दोनों आज सात फेरे लेंगे। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां इस शाही शादी में शामिल हो रही हैं। वहीं, खेल जगत के तमाम दिग्गज भी पहुंच रहे हैं। इनमें महेंद्र सिंह धोनी, जॉन सीना, हार्दिक पांड्या आदि सितारे शामिल हैं। आइये देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 14
परिवार के साथ पहुंचे धोनी - फोटो : PTI
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

3 of 14
जॉन सीना - फोटो : ANI
रेसलर जॉन सीना भी अनंत-राधिका की शादी में शिरकत करने पहुंचे हैं। वह पहली बार भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं।

4 of 14
हार्दिक-क्रुणाल-ईशान - फोटो : PTI
भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले उप-कप्तान हार्दिक पांड्या भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या और मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी नजर आ रहे हैं। वहीं, हार्दिक की भाभी पंखुड़ी भी दिखीं। हालांकि, स्टार ऑलराउंडर की पत्नी नताशा नहीं दिखीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 14
केश्रीकांत-विद्या - फोटो : PTI
पूर्व क्रिकेटर के. श्रीकांत अपनी पत्नी विद्या श्रीकांत के साथ मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 14
केएल-आथिया शेट्टी पूरे परिवार के साथ - फोटो : PTI
केएल राहुल और आथिया शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ सुनील शेट्टी और अभिनेता के बेटे भी नजर आए।
विज्ञापन

7 of 14
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - फोटो : PTI
टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली टीम में शामिल रहे स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भी अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे हैं।

8 of 14
श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI
कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का खिताब जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर भी शादी समारोह में पहुंचे हैं। 

9 of 14
सूर्यकुमार यादव-देवीशा शेट्टी - फोटो : PTI
भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ अनंत-राधिका के शादी समारोह में पहुंचे हैं।

10 of 14
अनन्या पांडे के साथ नाचते हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में अनन्या पांडे के साथ नाचते दिखे हार्दिक पांड्या।

11 of 14
पत्नी नताशा के साथ गौतम गंभीर - फोटो : PTI
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी पत्नी नताशा जैन के साथ मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे।

12 of 14
पत्नी के साथ प्रज्ञान ओझा - फोटो : PTI
पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा भी अपनी पत्नी के साथ अनंत-राधिका की शादी में शिरकत करने पहुंचे।

13 of 14
पत्नी के साथ महेला जयवर्धने - फोटो : PTI
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने अपनी पत्नी के साथ अनंत-राधिका के शादी समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन

14 of 14
पत्नी संजना के साथ जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें