फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई, अभिनव बिंद्रा ने कही ये बात

Sun, 28 Jul 2024 07:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 मनु ने रविवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोला। वह इसके साथ ही ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। 
विज्ञापन
1 of 6
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला निशानेबाज मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। वहीं, भारत के एकमात्र निशानेबाजी स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने कहा कि इस 22 साल की निशानेबाज के अथक समर्पण, कड़ी मेहनत और जुनून ने सचमुच रंग दिखाया। मनु ने रविवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोला। वह इसके साथ ही ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। 
विज्ञापन

2 of 6
मनु भाकर - फोटो : Twitter
मनु ने खत्म किया निशानेबाजी में पदक का सूखा
मनु ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय निशानेबाज जब बाहर हुईं तो दक्षिण कोरिया की येजी किम से सिर्फ 0.1 अंक पीछे थीं जिन्होंने अंतत: 241.3 अंक के साथ रजत पदक जीता। किम की हमवतन ये जिन ओह ने 243.2 अंक के फाइनल के ओलंपिक रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है। रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे।
विज्ञापन

3 of 6
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने मनु की उपलब्धि को सराहा 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनु भाकर को बधाई देते हुए कहा, पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका खोलने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनका यह कारनामा कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करने वाला है। मैं कामना करती हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की और अधिक ऊंचाइयां छूए।

4 of 6
मनु भाकर - फोटो : सोशल मीडिया
मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ऐतिहासिक पदक। पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने के लिए मनु भाकर को बधाई। कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता इसलिए और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। कमाल की उपलब्धि। 
विज्ञापन

5 of 6
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया - फोटो : अमर उजाला
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लिखा, गर्व का पल। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला पदक जीता। मनु को बधाई, आपने अपना कौशल और समर्पण दिखाया है। आप ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिनव बिंद्रा - फोटो : twitter
मनु की उपलब्धि से खुश हुए अभिनव बिंद्रा 
बिंद्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा,  पेरिस 2024 में एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई। आपकी अथक लगन, कड़ी मेहनत और जुनून ने वाकई रंग दिखाया। आपके कौशल और दृढ़ संकल्प को देखना अविश्वसनीय है, आपने हर शॉट से भारत को गौरवान्वित किया। यह उपलब्धि आपकी दृढ़ता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। चमकते रहो, मनु।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें