फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG: PM मोदी को एथलीट्स ने दिए उपहार, निकहत ने बॉक्सिंग ग्लव तो हिमा दास ने दिया गमछा, देखें PHOTOS

Sun, 14 Aug 2022 12:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने आवास पर आमंत्रित किया था। भारतीय एथलीटों ने बर्मिंघम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित 61 पदक जीते थे।
विज्ञापन
1 of 9
पीएम मोदी को उपहार देते एथलीट्स - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय एथलीटों ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। निकहत जरीन ने पीएम मोदी को अपने बॉक्सिंग ग्लव और स्प्रिंटर हिमा दास ने पारंपरिक असमिया गमछा भेंट किया। प्रधानमंत्री ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने आवास पर आमंत्रित किया था। भारतीय एथलीटों ने बर्मिंघम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित 61 पदक जीते थे।
विज्ञापन

2 of 9
निकहत ने पीएम मोदी को बॉक्सिंग ग्लव्स भेंट किए - फोटो : सोशल मीडिया
निकहत ने ट्वीट किया और लिखा- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर को सभी मुक्केबाजों द्वारा हस्ताक्षर किए गए बॉक्सिंग ग्लव्स उपहार स्वरूप देने के बाद सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस अद्भुत अवसर के लिए धन्यवाद। मैंने अपने साथी एथलीट्स, जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है, उनके साथ एक शानदार दिन बिताया। वर्ल्ड चैंपियन निकहत ने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

3 of 9
सविता पूनिया ने हॉकी खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई जर्सी भेंट की - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, स्प्रिंटर हिमा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आशीर्वाद प्राप्त करके खुश हूं। मेरा सौभाग्य है कि मैंने उन्हें पारंपरिक गमछा भेंट किया।

4 of 9
हिमा ने पीएम को गमछा उपहार स्वरूप दिया - फोटो : सोशल मीडिया
चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सभी वेटलिफ्टर द्वारा साइन की गई जर्सी प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की। चानू ने कहा- हमारे माननीय प्रधानमंत्री सर से मिलने और बातचीत करके गर्व महसूस कर रही हूं। आपके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। जय हिंद। मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक रजत पदक जीता था। वहीं, बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में मीरा ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने ही भारत के लिए स्वर्ण का खाता खोला था।
विज्ञापन

5 of 9
विनेश फोगाट और साक्षी मलिक से मिलते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने भी भारतीय पहलवानों द्वारा साइन की गई जर्सी प्रधानमंत्री को भेंट की। विनेश और साक्षी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वहीं, ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने भी हॉकी खिलाड़ियों द्वारा हस्ताक्षर की गई जर्सी पीएम को उपहार स्वरूप दी। 
विज्ञापन

6 of 9
एथलीट्स से मिलते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री ने शनिवार को भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा था कि भारतीय खेलों का स्वर्णिम काल दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। उन्होंने एथलीट्स से कहा था कि जब आप बर्मिंघम में अपने शौर्य का प्रदर्शन कर रहे थे, तब यहां करोड़ों भारतीय पदक की आस लगाए आपको देख रहे थे। पीएम ने कहा कि तिरंगे की ताकत क्या होती है, ये हमने कुछ समय पहले ही यूक्रेन में देखा है। तिरंगा युद्धक्षेत्र से बाहर निकलने में भारतीयों का ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था। मुझे खुशी है कि खेलो इंडिया के मंच से निकले अनेक खिलाड़ियों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

7 of 9
चिराग शेट्टी, लक्ष्य सेन (बीच में) और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में मेन्स डबल्स में स्वर्ण जीतने वाले शटलर चिराग शेट्टी ने ट्विटर पर लिखा- अपना कीमती समय देने और हमें अपने आवास पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद सर। आपके साथ बात करके हमेशा खुशी होती है। वहीं, बैडमिंटन के मेन्स सिंगल्स में स्वर्ण जीतने वाले लक्ष्य सेन ने भी पीएम द्वारा सम्मानित किए जाने पर आभार व्यक्त किया। लक्ष्य ने ट्वीट किया- सभी एथलीट्स के लिए एक महान दिन। हमारी कड़ी मेहनत की सराहना करने और प्रोत्साहन के शब्दों के लिए पीएम मोदी को बहुत बहुत धन्यवाद। हम सभी आपके समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं। अपने देश को गौरवान्वित करना जारी रखेंगे। जय हिंद!

8 of 9
पीएम मोदी से बात करते एथलीट्स - फोटो : सोशल मीडिया
महिला एकल वर्ग 3-5 में स्वर्ण पदक जीतने वाली स्टार भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने पीएम मोदी के साथ बातचीत को प्रेरक बताया। उन्होंने कहा- माननीय पीएम मोदी से एक बार फिर मिलना, उनसे बातचीत करना और आशीर्वाद लेना हमेशा की तरह प्प्रेरक था। हमारे प्रदर्शन और विस्तृत बातचीत में उनकी गहरी दिलचस्पी बहुत संतुष्टिदायक है।
विज्ञापन

9 of 9
एथलीट्स से बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एथलीट्स से कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार हमने चार नए खेलों में जीत का नया रास्ता बनाया है। लॉन बॉल से लेकर एथलेटिक्स तक, अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा है। इस प्रदर्शन से देश में नए खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बहुत बढ़ने वाला है। TOPS का भी पॉजिटिव प्रभाव देखने को मिल रहा है। नए टैलेंट की खोज और उनको पोडियम तक पहुंचाने के हमारे प्रयासों को हमें और तेज करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें