फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक का शानदार आगाज, भारत समेत 167 देश शामिल; खिलाड़ियों में अद्भुत उत्साह

Thu, 29 Aug 2024 12:26 AM IST
ज्योति भास्कर स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक का शानदार आगाज, भारत समेत 167 देश शामिल; खिलाड़ियों में अद्भुत उत्साह
विज्ञापन
1 of 8
पेरिस पैरालंपिक का आगाज, भारतीय दल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
Paris Paralympics LIVE: फ्रांस की राजधानी पेरिस में पैरालंपिक 2024 का शानदार आगाज हुआ। भारत समेत 167 देशों के खिलाड़ियों में परेड के दौरान जबरदस्त उत्साह दिखा। दिलचस्प बात यह है कि खेलों के इतिहास में उद्घाटन समारोह पहली बार स्टेडियम से बाहर चैंप्स एलिसीस और प्लेस डे ला कोंकोर्ड में आयोजित हुआ। भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल (एफ 64) और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव ( एफ34) संयुक्त ध्वजवाहक रहे।

उद्घाटन समारोह में 167 देशों की परेड
भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने बताया कि 29 अगस्त को स्पर्धाओं के कारण 32 खिलाड़ियों ने उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लिया। 167 देशों की परेड में भारतीय दल के 106 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इनमें 52 खिलाड़ी और 54 अधिकारी शामिल रहे।

भारतीय दल में कुल 179 सदस्य शामिल
भारत की 84 सदस्यीय टीम पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेगी जिसमें उनके साथ 95 अधिकारी भी गए हैं। इनमें खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को देखते हुए उनके साथ जाने वाले निजी कोच और सहायक भी शामिल हैं। इस तरह भारत के दल में कुल 179 सदस्य शामिल हैं। इन 95 अधिकारियों में से 77 टीम अधिकारी, नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी शामिल हैं।

भारतीय दल से रिकॉर्ड पदक लाने की रहेगी उम्मीद
भारत ने 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे और वह समग्र रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इसके तीन साल बाद भारत का लक्ष्य स्वर्ण पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक पदक जीतना है। भारत इस बार 12 खेलों में भाग ले रहा है, जबकि टोक्यो में 54 सदस्यीय टीम ने नौ खेलों में भाग लिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पेरिस पैरालंपिक का आगाज - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
भारत ने 2021 में तोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे। चार साल पहले के इस आयोजन में भारत समग्र रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इसके तीन साल बाद भारत का लक्ष्य स्वर्ण पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक पदक जीतना है।
विज्ञापन

3 of 8
पेरिस पैरालंपिक के आगाज के मौके पर कोरिया की टीम - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
भारत ने पिछले साल हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में 29 स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 111 पदक जीते थे। इसके बाद मई में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने आधा दर्जन स्वर्ण सहित 17 पदक जीते।

मध्य अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य की छोटी सी टीम के हौसले बुलंद

4 of 8
पेरिस पैरालंपिक का आगाज, मध्य अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य की टीम - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
मध्य अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य के खिलाड़ियों का छोटा सा दल पेरिस पैरालंपिक में बुलंद हौसलों के साथ पहुंचा है।
विज्ञापन

पेरिस पैरालंपिक का आगाज, चीन के खिलाड़ियों में भी दिखा गजब का उत्साह

5 of 8
पेरिस पैरालंपिक का आगाज, चीनी खिलाड़ियों का दल - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में चीन के खिलाड़ी भी उत्साह से लबरेज दिखे।
विज्ञापन

पेरिस पैरालंपिक का आगाज, उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

6 of 8
पेरिस पैरालंपिक का आगाज - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में पश्चिम एशियाई देश साइप्रस के खिलाड़ियों का दल भी पहुंचा। चार साल में एक बार होने वाले इस खेलों के महाकुंभ के रंगारंग आगाज के मौके पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह दिखा।
विज्ञापन

पेरिस पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में दक्षिणी अमेरिकी देश चिली से भी पहुंचे खिलाड़ी

7 of 8
पेरिस पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में दक्षिणी अमेरिकी देश चिली से भी पहुंचे खिलाड़ी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
दक्षिणी अमेरिकी देश चिली से पेरिस पैरालंपिक 2024 में शामिल होने पहुंचे खिलाड़ियों के दल में भी खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन

वैश्विक ताकतों के टकराव के बीच पेरिस पैरालंपिक 2024 सकारात्मक संदेश

8 of 8
पेरिस पैरालंपिक के आगाज,का औपचारिक एलान करते पदाधिकारी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों- वीडियो ग्रैब - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
पेरिस के स्थानीय समयानुसार उद्घाटन समारोह 28 अगस्त की रात लगभग 8 बजे शुरू हुआ। करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली 167 प्रतिभागी देशों की परेड के बाद पैरालंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टानगुएट ने सभी देशों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पैरालंपिक खेलों की शुरुआत और बड़ी संख्या में प्रतिस्पर्धा कर रहे खिलाड़ियों की संख्या चुनौतियों के बावजूद कभी हार न मानने के जज्बे का जीवंत प्रमाण और खेल जगत की बेमिसाल क्रांति है। उन्होंने 4400 से अधिक खिलाड़ियों को पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा करार दिया।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने खेलों के शुरुआत की औपचारिक घोषणा की
उद्धाटन समारोह में इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी के प्रमुख एंड्रयू पारसंस ने कहा कि पेरिस पैरालंपिक में प्रतिस्पर्धा करने आए 4400 से अधिक खिलाड़ी दुनिया के 1.3 अरब दिव्यांगों के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि पेरिस पहुंचे 167 देशों के खिलाड़ियों का जज्बा इस बात की मिसाल है कि वैश्विक ताकतों के बीच टकराव के इस दौर में भी खेल सबको जोड़ कर रखने की क्षमता रखता है। पारसंस ने कहा कि पेरिस से पूरी दुनिया में इस बात का संदेश जाएगा कि सभी को बराबरी और समावेशी समाज में पूरे सम्मान और अधिकार से जीने का हक है। समारोह के अंत में फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने पैरालंपिक खेलों के शुरू होने का औपचारिक एलान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें