फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics Opening Ceremony: सिंधू और शरत की अगुआई में भारतीय दल ने समारोह में लिया हिस्सा, देखें तस्वीरें

Sat, 27 Jul 2024 01:04 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

छह किलोमीटर की परेड आस्टरलिज ब्रिज से शुरू हुई जिसमें 85 नावों में 205 देशों के 6800 से अधिक खिलाड़ी सवार थे और एक शरणार्थी ओलंपिक टीम भी थी।
विज्ञापन
1 of 10
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : The Olympics games
सीन नदी के किनारे भारतीय समयानुसार देर रात पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय ध्वजवाहक पीवी सिंधू और अचंता शरत कमल की अगुआई में भारतीय दल ने देशों के बोट परेड में हिस्सा लिया। पेरिस में 1900 और 1924 के बाद तीसरी बार ओलंपिक हो रहे हैं।  छह किलोमीटर की परेड आस्टरलिज ब्रिज से शुरू हुई जिसमें 85 नावों में 205 देशों के 6800 से अधिक खिलाड़ी सवार थे और एक शरणार्थी ओलंपिक टीम भी थी। भारी संख्या में खिलाड़ियों ने कल स्पर्धाएं होने के कारण उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन

2 of 10
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : SAI Media
भारतीय दल की अगुआई दो ध्वजवाहकों दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और टेबल टेनिस दिग्गज अचंत शरत कमल ने की। आयोजकों ने सुरक्षा और लॉजिस्टिक की चुनौतियों से पार पाते हुए पूरे शहर को उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनाकर अभूतपूर्व नजारा पेश किया। भारत के 117 खिलाड़ी इन खेलों में भाग ले रहे हैं जिनमें 47 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

3 of 10
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : X
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक पीवी सिंधू ने कार्यक्रम से पहले अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। 

4 of 10
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : India at Paris Olympics
उद्घाटन समारोह के दौरान सीन नदी पर मौजूद दर्शकों और अन्य गणमान्य लोगों का अभिवादन स्वीकार करते भारतीय दल के ध्वजवाहक शरत कमल और पीवी सिंधू। सिंधू और शरत की अगुआई में भारतीय दल ने तिरंगा लेकर सभी का अभिवादन किया। 
विज्ञापन

5 of 10
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : BFI
उद्घाटन समारोह से पहले पारंपरिक अंदाज में भारतीय खिलाड़ी। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लवलीना से इस बार भी पदक लाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

6 of 10
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : SAI Media
भारतीय टीम के सदस्य उद्घाटन समारोह से पहले उत्साह में दिखे। इस दौरान सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय युगल जोड़ी ने पूरे उत्साह के साथ इस पल का आनंद लिया। 
विज्ञापन

7 of 10
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : X
भारतीय एकल बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने भी उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया और कार्यक्रम से पहले अपनी फोटो शेयर की। 

8 of 10
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : BFI
भारतीय दल के सदस्यों ने पेरिस ओलंपिक में स्पर्धाएं शुरू होने से पहले उद्घाटन समारोह का आनंद लिया। 

9 of 10
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PMO
पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल। भारतीय दल ने सीन नदी के किनारे हुए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

10 of 10
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : Olympics Khel
उद्घाटन समारोह में देशों की बोट परेड के दौरान भारतीय दल के सदस्यों ने सीन नदी किनारे लोगों का अभिवदान स्वीकार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें