फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: सीन नदी पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ ओलंपिक का आगाज, लेडी गागा ने बिखेरी चमक, देखें झलकियां

Sat, 27 Jul 2024 12:37 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

 इस रंगारंग कार्यक्रम के दौरान मशहूर कालाकार लेडी गागा सहित अन्य ने प्रस्तुतियां पेश की। सबसे पहले ग्रीस का दल आया और फिर अन्य देशों के खिलाड़ी बोट परेड के दौरान दर्शकों का अभिवादन करते रहे।
विज्ञापन
1 of 14
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : Paris 2024
आम परंपरा से हटकर 205 देशों के खिलाड़ियों ने बारिश की आशंका के बीच सीन नदी पर नावों में देशों की परेड में हिस्सा लिया और इसके साथ ही रोशनी के इस शहर में ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह की शुरुआत हो गई। इस रंगारंग कार्यक्रम के दौरान मशहूर कालाकार लेडी गागा सहित अन्य ने प्रस्तुतियां पेश की। सबसे पहले ग्रीस का दल आया और फिर अन्य देशों के खिलाड़ी बोट परेड के दौरान दर्शकों का अभिवादन करते रहे। 
विज्ञापन

2 of 14
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : Paris 2024
कार्यक्रम के दौरान बच्चे ओलंपिक मशाल लेकर आए जिसके बाद देश की बोट परेड शुरू हुई। 
विज्ञापन

3 of 14
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : The Olympics Games
बोट परेड की शुरुआत में सबसे पहले ग्रीस का दल आया जिसके बाद अन्य देशों के दल ने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। 

4 of 14
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : The Olympics games
उद्घाटन समारोह के दौरान जोश में खिलाड़ी। 
विज्ञापन

5 of 14
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : The Olympics games
कार्यक्रम के दौरान मशहूर कलाकार लेडी गागा ने प्रस्तुति पेश की। वह पहली कलाकार थीं जिन्होंने इस कार्यक्रम में प्रस्तुति दी और चमक बिखेरी। 
विज्ञापन

6 of 14
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : Paris 2024
उद्घाटन समारोह के दौरान प्रस्तुति पेश करते अन्य कलाकार
विज्ञापन

7 of 14
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : Paris 2024
सीन नदी पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। 

8 of 14
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : Paris 2024
उद्घाटन समारोह के दौरान बोट परेड में हिस्सा लेता अफ्रीका देश का दल। 

9 of 14
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : The Olympics games
फ्रांस की मशहूर पोप स्टार आया नाकामुरा ने कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति पेश की और दर्शकों का मनोरंजन किया। 

10 of 14
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : The Olympics games
बोट परेड के दौरान दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करता डेनमार्क का दल। 

11 of 14
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : The Olympics games
पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय ध्वजवाहक पीवी सिंधू और अचंता शरत कमल ने भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया। सिंधू और शरत की अगुआई में भारतीय एथलीट बोड परेड के दौरान सीन नदी पर मौजूद दर्शकों और अन्य गणमान्य सदस्यों का अभिवादन करते दिखे। 

12 of 14
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : The Olympics games
बोट परेड के दौरान ग्रेट ब्रिटेन दल के सदस्य 

13 of 14
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी समारोह में पहुंचे। समारोह के दौरान मैक्रों के साथ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाक और फ्रांस के महान फुटबॉलर जिनेदीन जिदान को पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में ओलंपिक मशाल के साथ पेरिस की सड़कों पर दौड़ते दिखाया गया।
विज्ञापन

14 of 14
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : The Olympics games
बोट परेड के अंत में मेजबान फ्रांस के दल का सीन नदी किनाने मौजूद दर्शकों और अन्य गणमान्य अतिथियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फ्रांस के दल ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें