फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: लगातार दूसरे स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगे नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम से मिलेगी चुनौती

Wed, 07 Aug 2024 05:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक की तरह यहां भी कुछ सेकेंड में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था लेकिन इस बार पिछले ओलंपिक की तुलना में चुनौती अधिक कड़ी है। कुल नौ खिलाड़ियों में से पांच ने नीरज की तरह अपने पहले थ्रो में ही फाइनल में जगह बना ली थी।
विज्ञापन
1 of 4
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा गुरुवार की रात ओलंपिक में लगातार दूसरे स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगे। नीरज ने क्वालिफिकेशन में दमदार प्रदर्शन किया था और पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो कर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक की तरह यहां भी कुछ सेकेंड में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था लेकिन इस बार पिछले ओलंपिक की तुलना में चुनौती अधिक कड़ी है। कुल नौ खिलाड़ियों में से पांच ने नीरज की तरह अपने पहले थ्रो में ही फाइनल में जगह बना ली थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नीरज चोपड़ा - फोटो : https://www.instagram.com/neeraj____chopra/
खिताब बरकरार रखने वाले पांचवें भाला फेंक एथलीट बनने के करीब
भारत का यह 26 वर्षीय खिलाड़ी इस बात को अच्छी तरह से समझता है क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले आठ वर्षों से चुनौती पेश कर रहे हैं। वह इसके बाद तुरंत ही खेल गांव लौट गए ताकि फाइनल से पहले पर्याप्त विश्राम कर सकें क्योंकि काफी कुछ दांव पर लगा है। नीरज फाइनल में ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवां पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनने के इरादे से उतरेंगे। अगर वह खिताब जीतते हैं तो ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे। ओलंपिक की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में अभी तक एरिक लेमिंग ( स्वीडन, 1908 और 1912), जोन्नी माइरा (फिनलैंड, 1920 और 1924), चोपड़ा के आदर्श जान जेलेंजी (चेक गणराज्य, 1992 और 1996) और आंद्रियास टी (नॉर्वे, 2004 और 2008) की ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में अपने खिताब का बचाव कर पाए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
नीरज चोपड़ा - फोटो : Social Media
दो ओलंपिक पदक जीतने वाले चौथे भारतीय होंगे
अगर नीरज कोई भी पदक अपने नाम करते हैं तो भी वह स्वतंत्रता के बाद दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी होंगे। स्वतंत्रता के बाद बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (एक रजत और एक कांस्य), पहलवान सुशील कुमार (एक रजत और एक कांस्य) और निशानेबाज मनु भाकर (दो कांस्य) ही भारत के लिए दो ओलंपिक पदक जीत पाए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज के लिए आसान नहीं होगी राह 
नीरज ने ग्रुप ए और बी दोनों में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया और इस तरह एडक्टर की चोट से जुड़ी चिंताओं को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया। यह नीरज के करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। नीरज को फाइनल में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी चुनौती मिल सकती है जो सही समय पर फॉर्म में लौटे हैं। इनके अलावा टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के याकुब वालडेच भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन ने 87.58 मीटर के प्रयास के साथ टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था, जबकि उनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो उन्होंने 2022 में स्टॉकहोम डाइमंड लीग में रजत पदक जीतने के दौरान किया था। यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें