फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics 2024: पैरालंपिक खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी, सुमित से लेकर सिमरन और नवदीप-शीतल ने जताई खुशी

Thu, 12 Sep 2024 12:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो में भारत ने 19 पदक जीते थे और देश पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा था, जबकि पेरिस में भारत 18वें स्थान पर रहा। भारत इस बार पेरिस में 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा था और उसे हासिल भी किया।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी पैरालंपिक एथलीट्स से मिलेंगे - फोटो : ANI
पेरिस पैरालंपिक खेलों में इतिहास रचने के बाद आज भारतीय दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा। इसके लिए खिलाड़ी नई दिल्ली में अपने होटल से रवाना हो चुके हैं। पेरिस पैरालंपिक में रिकॉर्ड 29 पदक जीतने के बाद भारतीय एथलीट्स मंगलवार को देश लौटे थे। भारत ने पेरिस पैरालंपिक में सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य समेत 29 पदक जीते थे। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ा था। टोक्यो में भारत ने 19 पदक जीते थे और देश पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा था, जबकि पेरिस में भारत 18वें स्थान पर रहा। भारत इस बार पेरिस में 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा था और उसे हासिल भी किया।
विज्ञापन

2 of 5
पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता सिमरन शर्मा - फोटो : ANI
पेरिस पैरालिंपिक कांस्य पदक विजेता सिमरन शर्मा ने कहा कि यह दल के लिए गर्व की बात है क्योंकि वे पीएम मोदी से मिलेंगे। उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे खेल खेलने के लिए जाने से पहले भी पीएम ने हमसे बात की थी। वह एथलीटों को खास महसूस कराते हैं। शायद यही कारण है कि हमें बहुत समर्थन मिल रहा है और पदक तालिका में सुधार हो रहा है और हमने 29 पदक जीते। मैं अपने स्पाइक्स उपहार में दे रही हूं, जो मैंने दौड़ते समय इस्तेमाल किया था।'
विज्ञापन

3 of 5
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल - फोटो : ANI
स्टार पैरा भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल ने कहा कि पीएम मोदी ने पहले भी उन्हें काफी प्रेरित किया है। उन्होंने कहा, 'पूरा दल बहुत खुश और उत्साहित है। उन्होंने हमें जाने से पहले भी प्रेरित किया था। वह जिस तरह से एथलीटों का समर्थन करते हैं, यह एक परिवार की तरह लगता है। उनसे मिलकर अच्छा लग रहा है। पेरिस पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह ने कहा कि वह पीएम मोदी से मिलकर खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। मैं पेरिस पैरालंपिक में पैरा तीरंदाजी का चैंपियन बनकर लौटा हूं। यह देश के लिए ऐतिहासिक पदक है। मैं आज प्रधानमंत्री से मिलने को लेकर खुश हूं। मैं फाइनल में इस्तेमाल किया गया अपना एक तीर पीएम को उपहार के रूप में दूंगा।'

4 of 5
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर - फोटो : ANI
पैरा चक्का फेंक खिलाड़ी योगेश कथूनिया ने कहा, 'बहुत उत्साह है कि हम अपनी जीत का जश्न उनके (पीएम मोदी) साथ मनाएंगे। अच्छा लगता है कि एक प्रधानमंत्री आपके साथ वन-टू-वन बातचीत करता है। हम बात करेंगे, यहां तक कि आने वाले समय के बारे में भी उनसे चर्चा करेंगे। यह हमारे जीवन में एक चिंगारी भरता है। यह हमें लंबे समय में मदद करेगा। मैं अपना डिस्कस उनके लिए तोहफे के तौर पर ले जा रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता शीतल देवी - फोटो : ANI
पेरिस पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नवदीप सिंह ने कहा कि भारतीय दल पीएम मोदी से मिलने का अवसर पाकर बहुत गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा, 'हम देश के प्रधानमंत्री से मिल रहे हैं। हमें गर्व है कि हमें उनसे मिलने का अवसर मिला है। मैं उत्साहित और खुश हूं।' पैरालंपियन तीरंदाज शीतल देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा भारतीय दल को 'प्रेरित और आशीर्वाद' देते रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि हम सभी प्रधानमंत्री मोदी से मिलने जा रहे हैं। वह हमें प्रेरित और आशीर्वाद देते रहे हैं। मैं खुश हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें