33 साल के योगेश्वर दत्त हरियाणा के सोनीपत जिले में पैदा हुए। फ्री-स्टाइल रेसलर योगेश्वर रियो ओलंपिक में भारत के लिए 65 किलोग्राम भारवर्ग में मैट पर उतरे। 8 साल की उम्र से कुश्ती कर रहे योगेश्वर से रियो में भी पदक की उम्मीद थी, मगर वो पहले ही दौर में बाहर हो गए।
विज्ञापन
रियो में चूके, लंदन ओलंपिक का पदक किया ‘अपग्रेड’
2 of 9
योगेश्वर दत्त
- फोटो : pti
हालांकि अपने खराब प्रदर्शन के लिए योगेश्वर ने अपने फैंस और चाहने वालों से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए वो लगातार प्रयास करेंगे। ओलंपिक में सिर्फ एक खिलाड़ी मैदान पर उतरता है, मगर मेहतन और दुआएं कई लोगों की होती हैं। उन्होंने प्यार बनाए रखने की बात की।
विज्ञापन
रियो में चूके, लंदन ओलंपिक का पदक किया ‘अपग्रेड’
3 of 9
योगेश्वर दत्त
- फोटो : getty
मगर अब योगेश्वर दत्त को लंदन ओलंपिक में मिला कांस्य पदक रजत पदक में बदला जाएगा। लंदन ओलंपिक में 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी रूस के पहलवान बेसिक कुदखोव डोप का पहले लिया गया सैंपल, अब डोप टेस्ट में फेल रहा है। अब भारत के खाते में लंदन ओलंपिक से 3 रजत और 3 कांस्य पदक हो गया है। डालिए योगेश्वर के करियर पर एक नजर:
रियो में चूके, लंदन ओलंपिक का पदक किया ‘अपग्रेड’
4 of 9
योेगेश्वर दत्त
- फोटो : getty
ओलंपिक खेल
2016 रियो ओलंपिक में फेल रहे योगेश्वर ने 2012 के लंदन ओलंपिक में 60 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के लिए कांस्य पद जीता था। फ्री-स्टाइल कुश्ती में पदक जीतने वाले वो दूसरे पहलवान बने। मगर दूसरे पहलवान के डोप टेस्ट में फेल होने के कारण अब उनको रजत पदक मिलेगा।
विज्ञापन
रियो में चूके, लंदन ओलंपिक का पदक किया ‘अपग्रेड’
5 of 9
योेगेश्वर दत्त
- फोटो : getty
एशियन खेल
योगेश्वर ने 2014 में हुए इंचियोन एशियन खेलों में देश के लिए सोने का तमगा जीता। उन्होंने 65 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को गोल्ड दिलाया। इससे पहले योगेश्वर ने 2006 के दोहा एशियन गेम्स में 60 किलो भारवर्ग में कांस्य जीता।
विज्ञापन
रियो में चूके, लंदन ओलंपिक का पदक किया ‘अपग्रेड’
6 of 9
योगेश्वर दत्त
- फोटो : getty
एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप
योगेश्वर 2012 में भी देश का झंडा बुलंद किया। इस साल गुमी में हुई एशियाई रेसलिंग चैंपियनशिप में योगेश्वर ने गोल्ड जीता था। इस बार उन्होंने 60 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया था।
विज्ञापन
रियो में चूके, लंदन ओलंपिक का पदक किया ‘अपग्रेड’
7 of 9
योगेश्वर दत्त
- फोटो : getty
कॉमनवेल्थ खेल
योगेश्वर कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए सबसे सफल पहलवानों में से एक हैं। योगेश्वर दत्त ने 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों में 60 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीता था। इसके बाद 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ खेलों में 65 किलोग्राम भारवर्ग में उतरकर भी योगेश्वर ने गोल्ड जीता।
रियो में चूके, लंदन ओलंपिक का पदक किया ‘अपग्रेड’
8 of 9
योगेश्वर दत्त
- फोटो : getty
कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप
इस प्रतियोगिता में योगेश्वर की तूती बोलती है। लंदन में 2007 में योगेश्वर ने एक गोल्ड और एक सिल्वर, 2005 में केप टाउन में एक गोल्ड और एक सिल्वर जीता। इसके अलावा 2003 में भी वो गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे थे।
अन्य पुरस्कार
इसके अलावा योगेश्वर को 2012 में राजीव गांधी खेल रत्न भी दिया गया था। साथ ही योगेश्वर को साल 2013 में पद्मश्री पुरस्कार भी दिया जा चुका है।