जॉन सीना ने WWE वो तमाम रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जो कोई और न कर सका। पिछले 13 सालों से WWE का सबसे बड़ा चेहरा बने रहे सीना हर तरह का मुकाम हासिल किया। वो WWE चैंपियन बने, हैवीवेट चैंपियन बने, टैग टीम चैंपियन बने, युनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी बने, मगर फिर भी कई उपलब्धियां ऐसी भी हैं, जो अब तक सीना के हाथ से बाहर हैं।
विज्ञापन
5 रिकॉर्ड जो जॉन सीना WWE में अब तक नहीं बना सके
2 of 7
जॉन सीना
- फोटो : getty
कुछ लोगों का कहना है कि सीना का करियर अब ढलान पर हैं, मगर उनके फैंस इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। उनके चाहने वालों का मानना है कि वो वापसी करेंगे और जो अब तक नहीं कर पाए, वो भी करके दिखाएंगे। आइए देखते हैं वो रिकॉर्ड जो जॉन सीना अब तक अपने नाम नहीं कर पाए।
विज्ञापन
5 रिकॉर्ड जो जॉन सीना WWE में अब तक नहीं बना सके
3 of 7
जॉन सीना
- फोटो : getty
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप
सीना ने WWE में हर तरह की चैंपियनशिप जीती है, मगर वो अब तक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन नहीं बने। WWE में एक दौर ऐसा था कि इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के वर्ल्ड चैंपियन बनना तय माना जाता था। WWE के तमाम बड़े दिग्गज इस टाइटल के विजेता बन चुके हैं। मजे की बात यह है कि सीना ने कभी इसके लिए दावेदार तक पेश नहीं की।
5 रिकॉर्ड जो जॉन सीना WWE में अब तक नहीं बना सके
4 of 7
जॉन सीना
- फोटो : getty
किंग ऑफ द रिंग
WWE में सीना के डेब्यू के बाद 5 बार ‘किंग ऑफ द रिंग’ टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। ब्रॉक लेसनर, बुकर-टी, शीमस, वेड बैरेट और विलियम रीगल जैसे उनके बड़े प्रतिद्वंदी इस सिंहासन पर बैठ चुके हैं। मगर सीना इस सिंहासन पर बैठना तो दूर, टूर्नामेंट में भी कभी शामिल नहीं हुआ। जॉन सीना के पास अब भी यर रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
विज्ञापन
5 रिकॉर्ड जो जॉन सीना WWE में अब तक नहीं बना सके
5 of 7
जॉन सीना
- फोटो : getty
सबसे ज्यादा रेसलमेनिया
अंडरटेकर लगातार 17 बार रेसलमेनिया में नजर आ चुके हैं। सीना अब शायद ही यह रिकॉर्ड तोड़ पाएं। 2016 में कंधे की सर्जरी के चलते महीनों रिंग से बाहर बैठे सीना के लिए यह रिकॉर्ड अब तोड़ पाना मुश्किल होगा। सीना लगातार 12 साल तक रेसलमेनिया में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
5 रिकॉर्ड जो जॉन सीना WWE में अब तक नहीं बना सके
6 of 7
जॉन सीना
- फोटो : getty
बॉस को हराना
जॉन सीना कंपनी का बेबीफेस रहे हैं। सीना अपने करियर में कभी भी हील नहीं बने। मगर सीना बेबीफेस बन कर भी एक रेसलर को कभी नहीं हरा पाए। वो हैं WWE के चेयरमैन विंस मैकमेन। दोनों का मुकाबला एक ही बार हुआ है जिसे सीना में डिस्क्वालिफिकेशन से जीता। सीना ने विंस को कभी सीधे तरीके से नहीं हराया।
सबसे ज्यादा बार WWE चैंपियन
जॉन सीना 15 बार WWE चैंपियन बन चुके हैं। 13 साल के करियर के हिसाब से यह रिकॉर्ड शानदार हैं, मगर अब भी वो सबसे ज्यादा बार WWE चैंपियन बनने का रिकॉर्ड नहीं बना पाए हैं। रिक फ्लेयर 16 बार इस टाइटल को अपने नाम कर चुके हैं। सीना इस रिकॉर्ड की बराबरी दो बार करने वाले थे, मगर दोनों बार ही डिस्क्वालिफिकेशन के कारण टाइटल उनके नाम न हो सका।