फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हसीना की ग्रैंड एंट्री की योजना बना रहा है WWE

Wed, 23 Aug 2017 03:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
रोंडा राउसी - फोटो : styleguest
पूर्व UFC चैंपियन रोंडा राउसी को लेकर WWE बड़े मैच की योजना बना रहा है। रेसलिंग आब्जर्वर रेडियो के डेव मेल्टजर ने खुलासा किया है कि आने वाली सर्वाइवर सीरीज में राउसी एक्शन में नजर आ सकती हैं। मेल्टजर का कहना है कि WWE ने राउसी के लिए इवेंट में दो पोटेंशियल मैच लाइन अप किए हैं। बता दें कि राउसी ने लंबे समय से MMA से दूरी बनाई हुई है। वो 2016 दिसंबर में अमांडा नुनेस के खिलाफ फाइट हार गई थी, जिसके बाद से उनका UFC के साथ स्टेटस स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
रोंडा राउसी - फोटो : twitter
राउसी की WWE में आने की अफवाहें लंबे समय से चल रहीं हैं और 'मे यंग क्लासिक' की टेपिंग्स के बाद इन खबरों को और भी जोर मिला था। हाल ही में ये रिपोर्ट जानने को मिली थी कि राउसी ने ब्रायन केंड्रिक के मार्गदर्शन में प्रोफेशनल रैसलिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
रोंडा राउसी - फोटो : twitter
मेल्टजर का कहना है कि राउसी अब सर्वाइवर सीरीज में नजर आ सकती हैं। WWE फिलहाल रोंडा राउसी के साथ दो विकल्प देख रहा है। पहला, उनका शार्लेट या स्टेफनी मैकमेहन के साथ सिंगल्स मैच होगा। या फिर डबल्स में टैग टीम का मैच उनके लिए दूसरा विकल्प बनाया गया है। मेल्टजर ने बताया कि MMA की हॉर्सवीमेन - रोंडा राउसी, शायना बैजलर, जैसामीन ड्यूक और मरीना शफीर ने मैच के लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।

4 of 5
रोंडा राउसी - फोटो : twitter
MMA की हॉर्सवीमेन हाल ही में 'मे यंग क्लासिक'' टूर्नामेंट की टेपिंग्स में नजर आईं थी। शायना बैजलर ने टूर्नामेंट में हिस्सा भी लिया था और अब वह फाइनल्स में भी पहुंची थी। बैजलर का मुकाबला फाइनल में कैरी साने के साथ होना है और इस मैच के बाद रॉउसी को लेकर WWE की योजनाएं स्पष्ट हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोंडा राउसी - फोटो : twitter
ऐसा लग रहा है कि राउसी के लिए बड़ा प्लान करने में टैग टीम मैच होने की संभावना है। बैजलर का 'में यंग क्लासिक' में होना उस मैच का बिल्डअप नजर आता है। राउसी का WWE में आना कंपनी के लिए बड़ा बूस्ट होगा और सर्वाइवर सीरीज को भी हाइप मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें