जॉन सीना 21वीं शताब्दी में WWE का चेहरा बन कर उभरे। जब द रॉक, स्टोनकोल्ड, हल्क होगन जैसे दिग्गजों ने प्रो रेसलिंग से विदा ली, तब जॉन सीना ने अपने कंधो पर कंपनी को उठाया और संभवत: सबसे बड़े रेसलर बन कर उभरे। हालांकि 15 बार का वर्ल्ड चैंपियन अब अपने करियर के आखरी दौर पर हैं।
विज्ञापन
तो इस रेसलर के खिलाफ जॉन सीना लड़ सकते हैं अपना आखरी मैच!
2 of 9
जॉन सीना
- फोटो : getty
अगर यह कहा जाए कि जॉन सीना का दौर अब खत्म हो गया है तो गलत नहीं होगा। जॉन सीना अब कभी-कभार नजर आने वाले सुपरस्टार बन जाएंगे। सीना अब अगली पीढ़ी के रेसलर्स को बागडोर देकर नए रोल में दिखेंगे, जहां वो नए बड़े स्टार्स को बतौर सुपरस्टार आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं। ऐसे में देखते हैं कि कौन जॉन सीना के मेन स्टार के रूप में करियर का आखिरी विरोधी हो सकता है:
विज्ञापन
तो इस रेसलर के खिलाफ जॉन सीना लड़ सकते हैं अपना आखरी मैच!
3 of 9
सीएम पंक
- फोटो : WWE
सीएम पंक
जॉन सीना और सीएम पंक की दुश्मनी जगजाहिर रही है। हालांकि पंक की WWE में वापसी काफी मुश्किल है, मगर दोनों के बीच मैच फैंस को काफी पसंद आएगा। 37 साल के पंक भी अपने करियर के आखरी दौर में हैं। हालांकि पंक ने कहा था कि वो कभी WWE में वापिस नहीं आएंगे, मगर वो भी एक ऑप्शन हो सकते हैं।
तो इस रेसलर के खिलाफ जॉन सीना लड़ सकते हैं अपना आखरी मैच!
4 of 9
फिन बैलर
- फोटो : getty
फिन बैलर
WWE में बेहद कम टाइम में बड़ी जगह बनाने वाले फिन बैलर भी जॉन सीना के आखिरी विरोधी हो सकते हैं। अभी इंजुरी से जूझ रहे बैलर कंपनी का भविष्य हैं और फैंस के चहेतों में से एक हैं। अगर बैलर बतौर हील वापसी करते हैं, तो सीना का आखिरी प्रतिद्वंद्वी के रूप में उन्हें देखना काफी दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
तो इस रेसलर के खिलाफ जॉन सीना लड़ सकते हैं अपना आखरी मैच!
5 of 9
शिन्सुके नाकामुरा
- फोटो : getty
शिन्सुके नाकामुरा
इस जापानी रेसलर में पूरी काबिलियत है कि वो सीना जैसे टॉप स्टार के करियर का आखरी प्रतिद्वंद्वी बने। दुनिया भर के रिंग्स में अपना लोहा मनवा चुके नाकामुरा के पास वो टेलेंट और क्षमता है कि वो भी एक टॉप स्टार बने। मगर उनका ऐसा कर पाना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन
तो इस रेसलर के खिलाफ जॉन सीना लड़ सकते हैं अपना आखरी मैच!
6 of 9
सैथ रॉलिन्स
- फोटो : getty
सैथ रॉलिन्स
इसमें कोई शक नहीं कि सैथ रॉलिन्स के स्टार हैं। रॉलिन्स एक बार सीना को बुरी तरह चोटिल भी कर चुके हैं। मौजूदा WWE के सबसे पॉपुलर रेसलर्स में से एक सैथ रॉलिन्स बहुत जल्द कंपनी का बड़ा बेबीफेस बनने वाले हैं। दोनों के बीच की दुश्मनी और कैमिस्ट्री कमाल की है। दोनों के बीच आखिरी मैच देखने लायक बन सकता है।
विज्ञापन
तो इस रेसलर के खिलाफ जॉन सीना लड़ सकते हैं अपना आखरी मैच!
7 of 9
केविन ओवेन्स
- फोटो : getty
केविन ओवेन्स
जॉन सीना के खिलाफ WWE में अपने करियर की शुरुआत करने वाले केविन ओवेन्स नए दौर के टॉप हील्स में से एक हैं। फिलहाल WWE यूनिवर्सल चैपिंयन के रूप में ओवेन्स बेहतरीन नजर आते हैं और वो अपने रोल में परफेक्ट हैं। ऐसे में जॉन सीना का रिटायरिंग मैच में उनके खिलाफ उतरना बेहद दिलचस्प होगा।
तो इस रेसलर के खिलाफ जॉन सीना लड़ सकते हैं अपना आखरी मैच!
8 of 9
रोमन रेन्स
- फोटो : getty
रोमन रेन्स
कोई माने या न माने, मगर रोमन रेन्स WWE के टॉप पर पहुंचेंगे। अगर यह कहा जाए कि रोमन रेन्स इस दौर के जॉन सीना हैं, तो गलत नहीं होगा। इस दौर में दोनों ही फैंस की हूटिंग का शिकार बन रहे हैं, मगर दोनों के बीच एक जबरदस्त मैच इनके करियर को ऐतिहासिक बना सकता है।
तो इस रेसलर के खिलाफ जॉन सीना लड़ सकते हैं अपना आखरी मैच!
9 of 9
सैमी जेय्न
- फोटो : getty
सैमी जेय्न
सैनी जेय्न की स्टोरीलाइन पर अगर WWE थोड़ी मेहनत करे, तो वो कंपनी के टॉप बेबीफेस बन सकते हैं। सैमी के पास वो हुनर, क्षमता और काबिलियत है कि वो सीना की गद्दी संभाल सकें। रिंग के बाहर माइक पर बेहतरीन नजर आने वाले सैमी के टेलेंट पर शायद सीना भी शक न करें। यकीनन सैमी अगला जॉन सीना बन कर कंपनी को आगे बढ़ा सकते हैं।