कबड्डी वर्ल्ड कप 7 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस वर्ल्ड कप में भारत सबसे बड़ा दावेदार है। अहमदाबाद शहर में होने वाले इस वर्ल्ड कप में इस बार कई बड़े-बड़े देश हिस्सा लेंगे। इस वर्ल्ड कप में भारत, जापान, ईरान, साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, केन्या, इंग्लैंड, अमेरिका, थाईलैंड, बांग्लादेश, पोलैंड और अर्जेंटीना हिस्सा लेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
कबड्डी के बारे में ये बातें आपको मालूम नहीं होंगी!
2 of 7
कबड्डी
- फोटो : Star Sports
भारत इससे पहले हुए दोनों वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुका है और उसकी नजर होगी की कबड्डी के मैदान पर वो अपनी बादशाहत बरकरार रखे। आइए जानते हैं इस विश्वस्तरीय मनोरंजक खेल के बारे में कुछ मजेदार बातें:
विज्ञापन
कबड्डी के बारे में ये बातें आपको मालूम नहीं होंगी!
3 of 7
कबड्डी
- फोटो : Star Sports
कबड्डी की शुरुआत की बात की जाए तो इसके तार तमिलनाडु से जुड़ते हैं। एशिया में खूब विख्यात इस खेल का नाम तमिल शब्द ‘काई पिडी’ से आता जिसका मतलब ‘हाथ पकड़कर’ है। कबड्डी के खिलाड़ियों की फिटनेस की बात की जाए तो उनके लिए शारीरिक रूप से हृष्ट-पुष्ट होने के अलावा फुर्तीला होना भी जरूरी है।
कबड्डी के बारे में ये बातें आपको मालूम नहीं होंगी!
4 of 7
कबड्डी
- फोटो : Star Sports
कबड्डी का खेल दो फॉर्मेट में खेला जाता है। एक है गोलाकार, जिसमें खिलाड़ी 11 मीटर के घेरे में खेलते हैं। हालांकि जो फॉर्मेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल होता है, उसमें खिलाड़ी 13x10 मीटर के कोर्ट में खेलते हैं। दोनों फॉर्मेट का वर्ल्ड कप अलग होता है। दोनों ही फॉर्मेट के नियम लगभग एक ही तरह के हैं।
विज्ञापन
कबड्डी के बारे में ये बातें आपको मालूम नहीं होंगी!
5 of 7
कबड्डी
- फोटो : Star Sports
कबड्डी बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल है। 4000 हजार साल पुराने इस खेल का जन्म भले ही तमिलनाडु से हुआ, मगर आज ये यूरोप-अमेरिका में भी काफी खेला जाता है। बांग्लादेश ने इस खेल को अपना राष्ट्रीय खेल घोषित किया हुआ है। भारत की बात की जाए तो कबड्डी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में खासा लोकप्रिय है।
विज्ञापन
कबड्डी के बारे में ये बातें आपको मालूम नहीं होंगी!
6 of 7
कबड्डी
- फोटो : Star Sports
यह कबड्डी का तीसरा विश्व कप है। भारत ने इससे पहले के दोनों वर्ल्ड कप अपने नाम किए थे। पहला वर्ल्ड कप 2004 में हुआ, दूसरा 2007 में। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी संघ ने हर 4 साल में कबड्डी विश्व कप के आयोजन का प्लान बनाया मगर 2011 में यह आयोजित नहीं हुआ। 2015 में राजनैतिक अस्थिरता के चलते इसे 2016 में शिफ्ट किया गया। कबड्डी की विश्व रैंकिंग में भारत नंबर एक और बांग्लादेश नंबर दो पर काबिज है।
कबड्डी के बारे में ये बातें आपको मालूम नहीं होंगी!
7 of 7
कबड्डी
- फोटो : Star Sports
कबड्डी का फॉर्मेट बेहद आसान है। इसमें हर टीम में 12 खिलाड़ी शामिल होते हैं, मगर सिर्फ 7 ही मैदान पर उतरते हैं। एक टीम से एक खिलाड़ी रेड करता है और दूसरे खिलाड़ी को उसे पकड़ना होता है। रेडर का लक्ष्य होता है कि वो अधिक से अधिक खिलाड़ियों को आउट कर बिना आउट हुए अपने हिस्से में वापस पहुंच जाए। मैच 40 मिनट का होता है, जिसे 20 मिनट के दो भागों में बांटा जाता है।