WWE के सुपरस्टार्स को पूरी दुनिया में पॉपुलर बनाने के लिए सबसे जरूरी होती है उसकी स्टोरीलाइन। WWE में हर रेसलर अपने कैरेक्टर के हिसाब से ही खुद को तैयार करता है और उसी कैरेक्टर के लिए हिसाब से उसके लिए स्टोरीलाइन तैयार की जाती है। यही स्टोरीलाइन है जो किसी भी रेसलर को दुनिया भर में पॉपुलर करती है। जैसे-जैसे एक रेसलर अपनी स्टोरीलाइन पर खरा उतरता है, उसके लिए और बेहतर स्टोरीलाइन तैयार की जाती है। मगर कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो एक समय में WWE का चेहरा हुआ करते थे, मगर आज उनके पास कोई स्टोरीलाइन ही नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन
अंडरटेकर समेत कई वो सितारे जो इस समय बैठे हैं खाली
2 of 9
जॉन सीना
- फोटो : getty
जॉन सीना
15 सालों से WWE का चेहरा बने रहे जॉन सीना आज कंपनी के टॉप स्टार्स में भी शामिल नहीं हैं। अपनी फिल्म में व्यस्त सीना के लिए दर्शकों ने अब तालियां बजाना छोड़ दिया है। पिछले 2 सालों में सीना की चमक फिकी पड़ी है। इसका कारण है कि सीना हाल की किसी भी स्टोरी में फिट नहीं बैठते। दर्शक उम्मीद करेंगे कि 15 बार का यह विश्व चैंपियन फिर अपना रंग जमाएगा।
विज्ञापन
अंडरटेकर समेत कई वो सितारे जो इस समय बैठे हैं खाली
3 of 9
द रॉक
- फोटो : getty
ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन
WWE में द रॉक के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन की लोकप्रियता आज भी कम न हुई है। मगर एक्टिंग में सफल होने के बाद रॉक WWE को वो टाइम नहीं दे पा रहें हैं, जो वो पहले दिया करते थे। अब रॉक साल में एकाध बार से ज्यादा नजर नहीं आते हैं और यह बतौर रेसलर उनके लिए खतरनाक हो रहा है।
अंडरटेकर समेत कई वो सितारे जो इस समय बैठे हैं खाली
4 of 9
द अंडरटेकर
- फोटो : getty
द अंडरटेकर
WWE के 'डेडमैन' द अंडरटेकर का नाम शायद ही कोई न जानता हो। 25 सालों से कंपनी के लिए बड़े चेहरा रहे अंडरटेकर की उम्र अब उनका साथ नहीं दे रही। 50 से पार हो चुके अंडरटेकर अब साल में सिर्फ एक बार रेसलमेनिया में ही नजर आते हैं। खबरों पर यकीन करें तो इस साल अंडरटेकर रेसलमेनिया में जॉन सीना या फिन बेलर से लड़कर रिटायरमेंट ले सकते हैं।
विज्ञापन
अंडरटेकर समेत कई वो सितारे जो इस समय बैठे हैं खाली
5 of 9
केन
- फोटो : getty
केन
द बिग रेड मॉन्स्टर के नाम से विख्यात 7 फुट लंबे केन अब भी WWE ही हिस्सा हैं। मगर जितनी बड़ी उनकी हाइट है, उस हिसाब से उन्हें फाइट नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि केन किसी नए टेलेंट को प्रमोट करने के लिए भी इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं। एक वक्त में केन WWE की ‘लाल मशीन’ हुआ करते थे, मगर अब उनका खौफ और दौर दोनों ही खत्म हो चला है।
विज्ञापन
अंडरटेकर समेत कई वो सितारे जो इस समय बैठे हैं खाली
6 of 9
रोमन रेन्स
- फोटो : getty
रोमन रेन्स
WWE के मौजूदा रॉस्टर में सबसे ताकतवर हैं रोमन रेन्स, मगर माइक पर सबसे कमजोर। कौन सोच सकता था कि सिर्फ 2 साल में ही रोमन अर्श से फर्श पर गिर जाएंगे। आलम यह कि WWE खुद ही यह तय नहीं कर पा रही है कि रोमन को टॉप पर रखें या नहीं। उनके फैंस को उम्मीद है कि वो जल्द ही बड़ी वापसी करेंगे, मगर इसका सच होना बेहद कठिन है।
विज्ञापन
अंडरटेकर समेत कई वो सितारे जो इस समय बैठे हैं खाली
7 of 9
ब्रॉक लेसनर
- फोटो : getty
ब्रॉक लेसनर
हर चीज की अति बुरी होती है। ब्रॉक लेसनर के ऊपर यह बात एकदम फिट बैठती है। वैसे भी ब्रॉक हमेशा WWE से अंदर-बाहर होते रहे हैं। इस वक्त कंपनी में शायद ही कोई ऐसा स्टार हो जिसकी स्टोरीलाइन ब्रॉक के सामने टिकने लायक भी हो। ब्रॉक एक टफ और मजबूत स्टार हैं, जो अपने विरोधी की चोटिल करने से भी नहीं हिचकते। WWE को उनके लिए किसी बड़े स्टार को उतारने की जरूरत है।
अंडरटेकर समेत कई वो सितारे जो इस समय बैठे हैं खाली
8 of 9
बिग शो
- फोटो : getty
बिग शो
दुनिया के सबसे बड़े एथलीट बिग शो का नाम ही बिग है, क्योंकि शो में अब उनका कद काफी बौना हो गया है। किसी रेसलर के लिए बड़ी चुनौती दिखने वाले बिग शो को मात देना काफी आसान हो गया है। वैसे भी WWE ने बिग शो का इस्तेमाल ठीक तरीके से नहीं किया। कई दफा उन्हें ‘जोकर’ जैसे किरदार दिए गए। बिग शो अब WWE में बोझ से बन गए हैं।
अंडरटेकर समेत कई वो सितारे जो इस समय बैठे हैं खाली
9 of 9
क्रिस जैरिको
- फोटो : getty
क्रिस जैरिको
WWE के पहले अनडिस्प्युटेड चैंपियन का इतिहास लिखने वाले रखने वाले क्रिस जैरिको के लिए भी कंपनी के पास कोई टॉप ठोस स्टोरीलाइन नहीं है। WWE को समझ नहीं आ रहा कि जैरिको को इस्तेमाल कहां किया जाए। जैरिको कि माइक और रिंग स्किल्स पर किसी को शक नहीं, मगर उनकी फिटनेस और मूव्स अब कुछ कम असरदार नजर आती है। हालांकि जैरिको के लिए हालात इतने बुरे भी नहीं और उन्हें कभी-कभार टॉप मैच भी मिल जाते हैं।