फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: 17 दिन, 205 देश, 33 खेल, 339 इवेंट्स और 11 हजार से अधिक एथलीट, तस्वीरों में देखें समापन समारोह

Sun, 08 Aug 2021 08:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

टोक्यों में 17 दिनों तक चलने वाला 'खेलों का महाकुंभ' रविवार यानी आठ अगस्त को समाप्त हो गया। कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद टोक्यो ओलंपिक का आयोजन सफल रहा।
विज्ञापन
1 of 7
टोक्यो ओलंपिक 2021 समापन समारोह - फोटो : #Tokyo2020
कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद टोक्यो ओलंपिक का आयोजन सफल रहा। यह ओलंपिक खेल दूसरों से बिल्कुल अलग रहा। कोरोना महामारी के इस दौर के बीच हमने जो महसूस किया वो शायद ही हमने पहले कभी किया था। मगर हमने साथ में मिलकर इसे साकार कर दिखाया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के समापन की औपचारिक घोषणा की। इस खेलों के महाकुंभ में 205 देश, 33 खेल, 339 इवेंट्स और 11 हजार से अधिक एथलीट हिस्सा लिए थे। भारत इस ओलंपिक में सात पदक के साथ 48वें स्थान पर रहा। ओलंपिक इतिहास में भारत का यह सबसे शानदार प्रदर्शन है। खेलों के महाकुंभ में भाग लेने के लिए इस बार भारत की तरफ से सबसे बड़ा दल (128) टोक्यो पहुंचा था, जिन्होंने कुल 18 स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लिया था। सभी खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट दिया लेकिन कुछ पदक तक पहुंचने से चूक गए लेकिन कुछ ने बाजी मारी और देश को गौरवान्वित किया। अब अगला ओलंपिक 2024 में पेरिस में होगा।
विज्ञापन

2 of 7
जापानी झंडा - फोटो : #Tokyo2020
समापन समारोह के शुरुआत में मंच पर मेजबान जापाना का झंडा लाया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
टोक्यो ओलंपिक 2021 समापन समारोह - फोटो : #Tokyo2020
सभी देशों के झंडे स्टेडियम में एक गोले में दिखाई दिए।

4 of 7
टोक्यो ओलंपिक 2021 समापन समारोह - फोटो : #Tokyo2020
समापन समारोह के लिए ओलंपिक स्टेडियम को कुछ इस प्रकार सजाया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
टोक्यो ओलंपिक 2021 समापन समारोह - फोटो : #Tokyo2020
रंगारंग कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में कुछ इस तरह का माहौल था।
विज्ञापन

6 of 7
टोक्यो ओलंपिक 2021 समापन समारोह - फोटो : #Tokyo2020
सभी एथलीट्स स्टेडियम में एक गोले में खड़े हैं। बीच में स्टेज पर म्यूजिक बैंड परफॉर्म कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टोक्यो ओलंपिक 2021 समापन समारोह - फोटो : social media
आज के समापन समारोह में कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने तिरंगा थामकर भारतीय दल की अगुवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें