फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: आज से खेलों के रंग में रंगी दुनिया, तस्वीरों में देखें टोक्यो ओलंपिक का रंगारंग आगाज

Fri, 23 Jul 2021 07:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
1 of 11
टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का रंगारंग आगाज - फोटो : social media
टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की रंगारंग शुरुआत हो गई। कोरोना महामारी के कारण सभी देशों के कम खिलाड़ियों ने ही मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। ग्रीस के दल के साथ मार्च पास्ट की शुरुआत हुई। इसके बाद इसके बाद रिफ्यूजी टीम का मार्च पास्ट हुआ। वहीं, 21वें नंबर पर भारतीय दल का मार्च पास्ट निकला। भारत की तरफ से महिला मुक्केबाज मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह हिंदुस्तान के ध्वजवाहक थे। उदघाटन समारोह के दौरान उन लोगों और पूर्व ओलंपियनों को भी याद किया गया, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपनी जान गंवाई। इस दौरान म्यूनिख 1972 ओलंपिक में आतंकवादी हमले में मारे गए इस्राइली खिलाड़ियों, 2011 के भूकंप और सुनामी में मारे गए लोगों का भी उल्लेख किया गया। इन सभी की याद में एक मिनट का मौन रखा गया। जापान की प्रसिद्ध गायिका मिसिया ने राष्ट्रगान गाया। ऐसे में आइए हम आपको तस्वीरों के जरिए बताते हैं कि कैसे हुआ टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का रंगारंग आगाज? 
विज्ञापन

2 of 11
टोक्यो ओलंपिक 2021 ओपनिंग सेरेमनी - फोटो : social media
उद्घाटन समारोह की शुरुआत नीली और सफेद रंग की आतिशबाजी के साथ की गई।
विज्ञापन

3 of 11
टोक्यो ओलंपिक्स 2021 ओपनिंग सेरेमनी - फोटो : social media
उद्घाटन समारोह की खूबसूरत तस्वीर

4 of 11
जापानी झंडा - फोटो : Tokyo 2020
जापान के राष्ट्रीय ध्वज को ओलंपिक स्टेडियम में लाया गया। 


विज्ञापन

5 of 11
ग्रीस के दल के साथ मार्च पास्ट की शुरुआत - फोटो : #Tokyo2020
कोरोना महामारी के कारण सभी देशों के कम खिलाड़ियों ने ही मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। ग्रीस के दल के साथ मार्च पास्ट की शुरुआत हुई। 
विज्ञापन

6 of 11
रिफ्यूजी टीम - फोटो : #Tokyo2020
ग्रीस के बाद रिफ्यूजी ओलंपिक टीम का मार्च पास्ट हुआ।
विज्ञापन

7 of 11
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल - फोटो : social media
21वें नंबर पर भारतीय दल का मार्च पास्ट निकला। भारत की तरफ से महिला मुक्केबाज मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह हिंदुस्तान के ध्वजवाहक थे।

8 of 11
जापान के सम्राट के साथ थॉमस बाक - फोटो : social media
उद्घाटन समारोह में जापान के सम्राट नारूहितो और आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक भी मौजूद थे।

9 of 11
अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन - फोटो : social media
उद्घाटन समारोह में अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन भी पहुंचीं थीं।

10 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : pmmodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

11 of 11
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
जैसे ही भारतीय दल का मार्च पास्ट निकला, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर चीयर करते हुए दिखाई दिए। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि आपके साथ 130 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं हैं। वीडियो में इस दौरान खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी भी मौजूद हैं। बता दें कि खेल मंत्री ठाकुर शुक्रवार को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से टोक्यो ओलंपिक उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देख रहे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें