फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में सिंधू के 5 कारनामें जिसने बना दिया उन्हें महान

Fri, 19 Aug 2016 09:23 PM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
PV sindhu - फोटो : PTI
सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल के बाद पीवी सिंधू अब हैदराबाद से ही भारत की नई खेल सनसनी बन गई हैं। वह इस समय देश की दूसरी सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी हैं ही, लेकिन रियो ओलंपिक में उन्होंने जो सफलता हासिल की है वो ऐतिहासिक है। ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाकर वह साइना से भी एक कदम आगे निकल गई हैं।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में सिंधू के 5 कारनामें जिसने बनाया उन्हें महान

2 of 7
पीवी सिंधू - फोटो : getty
रक्षा बंधन के दिन सुबह साक्षी मलिक के बाद शाम को भारत को एक और खुशी देने वाली सिंधु ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत महिला एकल के फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया। अब उनकी गिनती भारत के महान खिलाड़ियों में होगी। उन्होंने रियो ओलंपिक में ही अब तक के सफर में 5 कारनामें कर डाले हैं जिससे वो महान खिलाड़ी हो गईं। जानते हैं रियो में उनकी 5 उपलब्धियां।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में सिंधू के 5 कारनामें जिसने बनाया उन्हें महान

3 of 7
पीवी सिंधु - फोटो : getty
पहला, रियो में इन दिनों 31वां ओलंपिक खेल खेला जा रहा है। यहां पर पीवी सिंधू ने फाइनल में जगह बनाते हुए ओलंपिक के किसी भी खेल के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इसमें निशानेबाजी और एथलेटिक्स शामिल नहीं है।



 

रियो ओलंपिक में सिंधू के 5 कारनामें जिसने बनाया उन्हें महान

4 of 7
PV sindhu - फोटो : PTI
दूसरा, पीवी सिंधू ओलंपिक में बैडमिंटन का किसी भी वर्ग में फाइनल खेलने वाली पहली खिलाड़ी होंगी। साथ ही निशानेबाजी और एथलेटिक्स को छोड़ दिया जाए तो किसी भी खेल के फाइनल में पहुंचने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं सिंधू।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में सिंधू के 5 कारनामें जिसने बनाया उन्हें महान

5 of 7
PV sindhu - फोटो : PTI
तीसरा, फाइनल में यूं तो सिंधू की नजर स्वर्ण पर होगी, लेकिन हारने की सूरत में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ेगा। ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली वह देश की पहली महिला खिलाड़ी होंगी। इससे पहले 4 खिलाड़ी देश के लिए कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में सिंधू के 5 कारनामें जिसने बनाया उन्हें महान

6 of 7
PV sindhu - फोटो : PTI
चौथा, रियो में फाइनल तक के सफर में सिंधू ने एक भी गेम नहीं गंवाया है। उन्होंने अब तक खेले चारों मैच में एक भी गेम नहीं गंवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में सिंधू के 5 कारनामें जिसने बनाया उन्हें महान

7 of 7
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
पांचवां, सबसे खास बात यह है कि रियो पीवी सिंधू का पहला ओलंपिक है और अपने पहले ही ओलंपिक के फाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें