रेड और टेकल पर भी कबड्डी का पूरा खेल टिका हुआ है, जिसमें भी रेड काफी अहम होता है। जहां टेकल से पूरी टीम मिलकर अंक जोड़ती है, वहीं रेड सक्सेस होने पर टीम का एक खिलाड़ी ही कई अंक दिला देता है। कभी कभी तो रेड डालने वाला रेडर बोनस अंक भी दिला देता है। रेडर से बचना टीम के लिए काफी जरूरी होता है। प्रो कबड्डी में ऐसे ही तीन रेडर है, जिससे बच पाना किसी भी टीम के लिए मुश्किल है।
विज्ञापन
2 of 5
जो एक बार विपक्षी टीम के घर में आ जाएं तो कम से कम खाली हाथ तो नहीं लौटेगा। इस किलर रेडर का नाम है राहुल चौधरी। इनके बाद आते हैं काशीलिंग अदाके और अनूप कुमार।
विज्ञापन
3 of 5
तेलगु टाइटंस टीम के कप्तान और भारतीय कबड्डी के पोस्टर ब्वॉय राहुल चौधरी प्रो कबड्डी लीग के सीजन 4 के बेस्ट रेडर रहे थे। उन्होंने पिछली सीजन में 146 रेड पॉइन्ट्स लिए थे। ओवरऑल राहुल 482 पॉइन्ट्स के साथ टॉप रेडर की लिस्ट में शीर्ष पर काबिज हैं। प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में राहुल कुल 517 पॉइन्ट्स के साथ शीर्ष खिलाड़ियों की लिस्ट में भी टॉप पर चल रहे हैं।
4 of 5
यूं मुंबा के रेडर काशीलिंग 380 पॉइन्ट्स के साथ इस सूची में दूसरे नंबर पर आते हैं। काशीलिंग को सुपर रेड डालने में माहिर है्र। ओवरऑल काशीलिंग 406 अंक के साथ शीर्ष खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर है।
अपनी कप्तानी में भारतीय कबड्डी टीम को विश्व कप दिलाने वाले यू मुंबा के कप्तान टॉप रेडर की सूची में 377 पॉइन्ट्स के साथ तीसरे नंबर हैं। प्रो कबडडी लीग के पहले सीजन में इन्हें मोस्ट वैयूबल प्लेयर का खिताब दिया गया। अनूप 406 पॉइन्ट्स के साथ दूसरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।