फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीगः 8 नहीं 12 टीमें आज से लेंगी पंगा, कुछ देर में गूंजेगा कबड्डी-कबड्डी...

Fri, 28 Jul 2017 03:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
एक समय देसी खेल कहा जाने वाला कबड्डी का आज नाम आते ही सबसे पहले प्रो कबड्डी लीग ही याद आती है। प्रो कबड्डी लीग की सफलता ने न सिर्फ कबड्डी को, बल्कि उनके खिला‌ड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला दी। ये प्रो कबड्डी लीग की सफलता का ही परिणाम है कि इस बार लीग के पांचवे सीजन में 4 नई टीमों सहित कुल 12 टीमें अपना दमखम दिखाने मैदान पर उतर रही है। लीग का पांचवा सीजन आज से गाचीबावली स्टेडियम में होने जा रहा है। उद्घाटन मुकाबला मेजबान तेलगु टाइटंस और नई टीम तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा। करीब 3 महीने चलने वाले इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 28 अक्टूबर को चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टे‌डियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
इस सीजन में 12 टीमों के बीच 132 लीग मैचों सहित कुल 138 मुकाबले खेले जाएंगे। जो देश के करीब 12 जगहों पर होंगे। जहां पिछली बार एक टीम को चार बार अपने घरेलु मैदान पर खेलने का मौका मिलता था, वहीं इस बार उन्हें 6 बार अपने घर में खेलने का मौका मिलेगा। वहीं किसी एक मैदान पर कुल 11 मैच खेले जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
मुकाबले में नई टीम हरियाण स्टीलर्स, गुजरात फार्च्यून जाएंट्स, यूपी योद्धाज और तमिल थलाइवाज के अलावा मौजूदा विजेता पटना पाइरेट्स और उप विजेता जयपुर पिंक पैंथर्स, पूर्व चैंपियन यू मुंबा, बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरू बुल्स, पुनेरी पल्टन, दिल्‍ली दबंग और तेलुगू टाइटंस अपना जोर दिखाएंगे।

4 of 5
टूर्नामेंट में टीमों को 2 जोन में रखा गया है, जिनमें 132 लीग मैच होंगे। प्लेऑफ 6 टीमों के बीच होगा, जिसमें में 3 क्वालीफायर, 2 एलिमिनेटर और एक फाइनलिस्‍ट टीम होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीमों की संख्‍या बढ़ने के साथ ही इस बार इनामी राशि भी बढ़ाई गई हैं। इस बार विजेता टीम को 3 करोड़ रूपए मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें