महान मुक्कबाज मोहम्मद अली अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन दुनिया की इस लोकप्रिय हस्ती का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। कामयाबी से भरी उनकी जिंदगी से जुड़ी 11 खास तस्वीरें खास जानकारियों के साथ आपके लिए।
विज्ञापन
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
2 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
कैसियस मार्सेलस क्ले जूनियर का जन्म 17 जनवरी 1942 को केंटुकी में हुआ था। साल 1964 में उन्होंने अपना नाम बदल कर मोहम्मद अली कर लिया था।
फिर उन्होंने 1975 में सुन्नी इस्लाम स्वीकार कर लिया। इसके 30 साल बाद वह सुफीवाद की ओर मुड़ गए।
विज्ञापन
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
3 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
बॉक्सिंग रिंग में अपनी उपलब्धियों के अलावा मोहम्मद अली बॉक्सिंग करियर के बाद के जीवन में भी दुनिया भर में छाए रहे। साल 1996 में उन्हें 'मानद ओलंपिक गोल्ड' दिया गया। अली ने कहा था कि उन्होंने अपना मेडल नस्लवाद से तंग आकर ओहाइयो नदी में फेंक दिया था।
108 एमेच्योर मुकाबले में 100 मुकाबलों में जीत के बाद वह 1960 के रोम ओलंपिक में अमेरिका के लिए भाग लेने गए और गोल्ड मेडल के साथ वापस लौटे। बाद में उन्होंने यह स्वर्ण पदक नदी में फेंक दिया क्योंकि उन पर लगातार नस्लीय टिप्पणियां की जाती थी।
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
4 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
बॉक्सिंग रिंग में अपनी तेज रफ्तार की वजह से मोहम्मद अली दुनिया की सबसे मशहूर खेल हस्ती बन गए थे। अली ने तीन बार विश्व हेवीवेट चैंपियनशिप का खिताब जीता और दुनियाभर में अपना नाम कमाया।
अली बॉक्सिंग के अलावा नस्लभेद और विएतनाम युद्ध के खिलाफ बोलकर भी प्रसिद्ध हुए। विएतनाम युद्ध के समय अमरीकी सेना में भर्ती होने से इंकार करने पर उनका खिताब छीन लिया गया और उनके बॉक्सिंग करने पर भी पाबंदी लग दी गई थी।
विज्ञापन
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
5 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
मोहम्मद अली की 4 शादियों से 9 बच्चे हुए। इन 9 में से एक बेटी लैला हुई जो खुद एक मशहूर पेशेवर बॉक्सर बनीं। 19 दिसंबर 1978 की इस फोटो में अली की गोद में 9 महीने की लैला और हाना (2 साल, 5 महीने) बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
6 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
मोहम्मद अली का जो फ्रेजर के साथ मुकाबला हमेशा से चर्चा में रहा। यह तस्वीर 8 मार्च, 1971 की है जिसमें दोनों के बीच कांटेदार फाइट चली। फ्रेजर ने 15 राउंड चले मुकाबले में अली को हराया था।
विज्ञापन
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
7 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
बॉक्सिंग की दुनिया में आज भी मोहम्मद अली एक बड़ा नाम है। रिंग में उतरकर उनका सामना करने के नाम पर कई बॉक्सर गश खाकर गिर जाया करते थे। लेकिन केन नॉर्टन सीनियर ने वह कर दिखाया, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था।
केन नॉर्टन सीनियर ने मोहम्मद अली को बॉक्सिंग के एक मुकाबले में तब हराया था, जब वह चरम पर थे। इस बाउट में उन्होंने अली का जबड़ा ही तोड़ दिया था। पूर्व डब्ल्यूबीसी हेवीवेट चैंपियन नॉर्टन और अली रिंग में तीन बार आमने-सामने आए।
अपने जानदार शरीर की वजह से उन्हें 'ब्लैक हरक्यूलिज' नाम मिला। जब उन्होंने 1973 में अली को हराया था, तो जो फ्रेजर के बाद यह कारनामा करने वाले दूसरे बॉक्सर थे। इस बाउट के बाद उन्हें नया नाम मिला जॉब्रेकर यानी जबड़ा तोड़ने वाला। अपने विशाल शरीर और तकनीकी क्षमताओं की वजह से अली को रिंग में जितना परेशान नॉर्टन ने किया, और किसी ने नहीं किया।
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
8 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
मोहम्मद अली तीन बार विश्व चैंपियन रहे। पहली बार उन्होंने 1964 में फिर 1974 में और फिर 1978 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
9 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
मोहम्मद अली को पिछले 100 सालों में खेल जगत की सबसे महान हस्तियों में आंका गया। स्पोर्ट्स इलेस्ट्रेटेड ने उन्हें स्पोर्ट्समैन ऑफ द सेंचुरी का ताज दिया, तो बीबीसी ने स्पोर्ट्स पर्सेनैल्टी ऑफ द सेंचुरी चुना। उन्होंने अपने करियर में 61 फाइट्स लड़ी जिसमें 56 में जीत मिली।
12 साल की उम्र में बॉक्सिंग की शुरुआत करने के बाद 1964 में 22 साल की उम्र में पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए। अली ने कई किताबें भी लिखी। द ग्रेटेस्डः माई आउन स्टोरी और द सोल ऑफ बटरफ्लाई काफी चर्चित रही है।
मोहम्मद अली 1984 से वो पार्किन्सन की बीमारी से पीड़ित थे।
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
10 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
मोहम्मद अली का मुक्केबाज बनने की कहानी दिलचस्प है। वह 12 साल की उम्र में अपने गृहनगर लुसीविले में उस समय पहली बार रिंग में उतरे जब उनकी साइकिल चोरी हो गई और एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें बॉक्सर बनने का सुझाव दिया। बाद में अली महान एथलीट बन गए और दुनिया से खेल जगत से महानतम हस्तियों में शुमार हो गए।
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
11 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
जापान के टोक्यो में एक प्रदर्शनी मैच में पहलवान एंटोनियो इनोकी के साथ मुकाबला करते मोहम्मद अली। बाद के वर्षों में मोहम्मद अली पार्किसन बीमारी से ग्रस्त रहे। इस बीमारी का कारण बॉक्सिंग के दिनों में उनके सिर पर जड़े गए कई मुक्कों को बताया जाता रहा।
मोहम्मद अली अब भी कई स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए धन एकत्र करते रहते हैं। वे विशेषकर अपने गृहशहर लूइजविले, केंटकी के सांस्कृतिक केंद्र की सहायता करते हैं।
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
12 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
मुक्केबाज मोहम्मद अली ने कुल 4 शादियां की और उनसे 9 बच्चे हुए। उनकी आखिरी शादी योलांदा लोनी विलियम्स के साथ 1986 में हुई थी। 1978 में पत्नी वेरोनिका के साथ हीथ्रो एयरपोर्ट पर।