फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC ने की धोनी की तारीफ , WWE सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर के वकील ने मांग ली मोटी रकम

Sun, 20 Jan 2019 02:20 AM IST
गौरव द्विवेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ब्रॉक लेसनर
पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने फॉर्म में धमाकेदार वापसी करते हुए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में 2-1 से ऐतिहासिक सीरीज जीत दिलाई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट वर्ल्ड कप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा एमसीजी पर खेली नाबाद 87 रन की पारी की तारीफ की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ms dhoni
क्रिकेट वर्ल्ड कप ने जो ट्वीट किया, वह डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर के वकील पॉल हेमैन की स्टाइल का रहा। हेमैन ने इसे देखा और जरा भी देरी किए बिना ट्वीट पर मजाकिया जवाब देकर खलबली मचा दी। बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल आईसीसी वर्ल्ड कप पर धोनी की फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'खाओ, नींद लो, मैच फिनिश करो और इसे दोहराओ।'
 

 
विज्ञापन

3 of 6
ब्रॉक लेसनर और पॉल हेमन - फोटो : WWE
डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लेसनर के वकील पॉल हेमैन ने अपने शब्द ध्यान दिलाए, 'खाओ, नींद लो, जीतो और इसे दोहराओ।' हेमैन ने आईसीसी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इस कैच फ्रेस पर उनका मालिकाना हक है और आईसीसी उन्हें नकद, चेक, स्टॉक या क्रिप्टोकरेंसी द्वारा इसका भुगतान करे। यानी हेमैन ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से मजाकिया रूप से हू-ब-हू बयान इस्तेमाल करने का हर्जाना मांगा।

4 of 6
ब्रॉक लेसनर
पॉल हेमैन ने मजाक करते हुए यह ट्वीट किया। आईसीसी को इस बात का पता था और अभी उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। यह बता दें कि दो खेलों के बीच यह खेल भावना से किया गया मजाक था। यह पहला मौका नहीं है जब हेमैन ने भारतीय क्रिकेट में रूचि दिखाई हो। उन्होंने पिछले साल स्टार स्पोर्ट्स के ट्वीट पर जवाब दिया था जहां प्रसारणकर्ता ने विराट कोहली की तुलना ब्रॉक लेसनर से की थी। इस बार हेमैन ने धोनी की तारीफ भी की।
विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी
हेमैन ने क्रिकेट वर्ल्ड कप को जवाब दिया, 'एमएस धोनी को प्रमोट करने के लिए क्रिकेट वर्ल्ड कप ने मेरा मंत्र इस्तेमाल किया है। मैंने लेसनर के लिए इन शब्दों का उपयोग किया था। मेरी क्रिकेट वर्ल्ड कप को सबसे निष्ठाहीन तारीफ। हमारी रॉयल्टीज कैश, चेक, स्टॉक या क्रिप्टोकरेंसी में देनी होगी।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ms dhoni
पता हो कि धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी उपयोगिता साबित की। उन्होंने तीनों वन-डे में अर्धशतक जमाए। आखिरी दो मैचों में उन्होंने मैच विजयी पारियां खेलीं। अब धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी एक बार फिर एक्शन में दिखेंगे। वहीं पॉल हेमैन अब ब्रॉक लेसनर के साथ अगले रविवार को रिंग में नजर आएंगे। लेसनर अगले रविवार फिन बैलर के खिलाफ अपने यूनिवर्सल चैंपियनशिप खिताब की रक्षा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें