ओलंपिक खेलों में पदक जीतना कोई आसान बात नहीं। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों कई खिलाड़ी अपना अलग ही मुकाम बनाते हैं। मगर कई दिग्गज ऐसे भी हैं, जो एक नहीं बल्कि कई प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीत कर अपने कौशल का लोहा मनवाते हैं।
विज्ञापन
ओलंपिक में खिलाड़ी, पड़े बाकी सब पर भारी
2 of 11
रियो ओलंपिक
- फोटो : getty
ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में वो नाम भी शामिल होते हैं, जो एक खेल में कई पदक जीतकर ओलंपिक में अपना दबदबा बनाते हैं। इसमें कुछ खिलाड़ी भारतीय भी हैं, जिन्होंने अपने खेलों में ओलंपिक में दबदबा बनाए रखा:
विज्ञापन
ओलंपिक में खिलाड़ी, पड़े बाकी सब पर भारी
3 of 11
माइकल फेल्प्स
- फोटो : getty
2004 एथेंस ओलंपिक
ग्रीस की राजधानी एथेंस में 2004 के ओलंपिक खेल आयोजित किए गए। इन खेलों में अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने अपने हुनर का शानदार नमूना पेश किया और 6 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज सहित कुल 8 पदक अपनी झोली में डाले।
ओलंपिक में खिलाड़ी, पड़े बाकी सब पर भारी
4 of 11
राज्यवर्धन सिंह राठौड़
- फोटो : getty
इसके अलावा भारत की तरफ से मेजर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारत को डबल ट्रैप शूटिंग में सिल्वर मेडल दिलाया। यह भारत का पहला शूटिंग पदक था और इसके बाद भारत का खेलों के प्रति रवैया काफी बदल गया।
विज्ञापन
ओलंपिक में खिलाड़ी, पड़े बाकी सब पर भारी
5 of 11
माइकल फेल्प्स
- फोटो : getty
2008 बीजिंग ओलंपिक
इन ओलंपिक खेलों में भी माइकल फेल्प्स का दबदबा रहा। फेल्प्स आठ प्रतियोगिताओं में पानी में उतरे और आठों प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे। फेल्प्स इस ओलंपिक में 8 स्वर्ण पदक जीत कर ओलंपिक के इतिहास में अमर हो गए।
विज्ञापन
ओलंपिक में खिलाड़ी, पड़े बाकी सब पर भारी
6 of 11
उसेन बोल्ट
- फोटो : getty
इसके बाद दूसरे नंबर पर रहे जमैका के सुपरस्टार धावक उसेन बोल्ट। बोल्ट 100 मीटर, 200 मीटर और 4x100 मीटर की रेस दौड़े और हर दौड़ ने सोने का तमगा पाने में सफल रहे। बोल्ट ट्रैक के बेताज बादशाह बन कर लौटे
विज्ञापन
ओलंपिक में खिलाड़ी, पड़े बाकी सब पर भारी
7 of 11
अभिनव बिंद्रा
- फोटो : getty
इस ओलंपिक में शूटिंग में भारत ने भी एक पदक जीता। यह देश का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक था। इससे पहले भारत ने 8 स्वर्ण पदक हॉकी में जीते, मगर अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल में भारत को गोल्ड जितवाया। इसके अलावा भारत ने दो कांस्य पदक और जीते थे।
ओलंपिक में खिलाड़ी, पड़े बाकी सब पर भारी
8 of 11
उसेन बोल्ट
- फोटो : getty
2012 लंदन ओलंपिक
उसेन बोल्ट का जलवा इन खेलों में भी जारी रहा। पिछले ओलंपिक की कहानी को लंदन में भी दोहराते हुए बोल्ट में फिर 100 मीटर, 200 मीटर और 4x100 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
ओलंपिक में खिलाड़ी, पड़े बाकी सब पर भारी
9 of 11
सुशील कुमार
- फोटो : getty
मगर भारत का दुनिया भर में परचम सुशील कुमार ने लहराया। पिछले ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले सुशील ने फाइनल में पहुँच 2012 में दिखा दिया कि वो कितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हालांकि गोल्ड मेडल के दावेदार सुशील फाइनल में हार गए, मगर दो बार व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले वो इकलौते भारतीय हैं।
ओलंपिक में खिलाड़ी, पड़े बाकी सब पर भारी
10 of 11
विजय कुमार
- फोटो : getty
इसके अलावा भारत ने एक और सिल्वर मेडल जीता शूटिंग मे। विजल कुमार ने 25 मीटर रैपिड पिस्टल में दूसरा स्थान प्राप्त कर बता दिया कि भारतीय खिलाड़ी पदक पर निशाना लगाना जानते हैं। इसके अलावा 2012 ओलंपिक में भारत ने चार कांस्य पदक भी जीते।
2012 लंदन ओलंपिक की कहानी भारत के लिए अब तक का सबसे यादगार सफर रहा था। मगर रियो ओलंपिक में सबको उम्मीद है कि भारत 10 से ज्यादा पदक जीतेगा। इस बार भारत ने कुल 119 खिलाड़ी रियो भेजे हैं।