फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेस का ओलंपिक में लगेगा 'सत्ता', और कितने धाकड़ हैं इस खेल में

Tue, 02 Aug 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
लिएंडर पेस - फोटो : getty
टेनिस वर्ल्ड के सफलतम खिलाड़ियों में से एक लिएंडर पेस भारतीय खेल के ऐसे पहले खिलाड़ी होंगे जो सबसे ज्यादा बार 7 बार देश के लिए ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने पहली बार 1992 में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

पेस का ओलंपिक में लगेगा 'सत्ता', और कितने धाकड़ हैं इस खेल में

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
1992 के बाद से लिएंडर पेस 2012 तक लगातार 6 ओलंपिक खेलों का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान वह 1996 में टेनिस एकल स्पर्धा में देश के लिए कांस्य पदक भी दिला चुके हैं। इस बार वह रोहन बोपन्ना के साथ युगल वर्ग में देश के लिए पदक जीतने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

पेस का ओलंपिक में लगेगा 'सत्ता', और कितने धाकड़ हैं इस खेल में

3 of 7
रियो शुभंकर - फोटो : rio2016.com
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो पाएंगे कि ऐसे खिलाड़ियों की संख्या बहुत ज्यादा है जिन्होंने 6 या उससे ज्यादा ओलंपिक खेलों में भाग लिया। रियो ओलंपिक में उतरने के साथ ही लिएंडर पेस अपना सातवां ओलंपिक खेलेंगे। जानते हैं ऐसे धुरंधर खिलाड़ियों को।

पेस का ओलंपिक में लगेगा 'सत्ता', और कितने धाकड़ हैं इस खेल में

4 of 7
- फोटो : Getty
7 ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वालों में लिएंडर पेस शामिल होने जा रहे हैं। इस लिस्ट में 18 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने 7 ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन

पेस का ओलंपिक में लगेगा 'सत्ता', और कितने धाकड़ हैं इस खेल में

5 of 7
रियो ओलंपिक - फोटो : getty
ओलंपिक खेलों में भाग लेना अपने आप में ही बड़ी बात है, लेकिन जिन्हें कई बार खेलने का मौका मिला वो और भी बेहद शानदार है। 8 ओलंपिक खेलों में भाग लेने का मौका 7 खिलाड़ियों को मिल चुका है।
विज्ञापन

पेस का ओलंपिक में लगेगा 'सत्ता', और कितने धाकड़ हैं इस खेल में

6 of 7
रियो ओलंपिक 2016 - फोटो : Getty
9 ओलंपिक गेम्स में भाग लेने वालों की लिस्ट में सिर्फ 2 ही खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रिया के होबर्ट राउदास्ची और सोवियत यूनियन फिर लातविया के लिए खेलने वाले रहे अफांजासीस कुजमिंस। 1947 में जन्में कुजमिंस निशानेबाज हैं और वह 1976 से लेकर 1980 तक फिर 1988 से 2012 तक निशानेबाजी में अपनी चुनौती पेश कर चुके हैं। ओलंपिक में उनका करियर 36 सालों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेस का ओलंपिक में लगेगा 'सत्ता', और कितने धाकड़ हैं इस खेल में

7 of 7
ओलंपिक में सबसे ज्यादा बार भाग लेने का रिकॉर्ड कनाडा के इयान मिलर का है जो घुड़सवारी में देश के लिए खेलते हैं। 1947 में जन्मे 65 साल के मिलर ने पहली बार 1972 में ओलंपिक में भाग लिया था। लगातार 3 ओलंपिक खेलने के बाद अगले 2 गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके। इसके बाद वह 1984 से 2012 तक ओलंपिक में खेल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें