फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2018: मनजीत ने रचा कीर्तिमान, 56 साल बाद 800 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Wed, 29 Aug 2018 01:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनजीत सिंह
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन पंजाब के धावक मनजीत सिंह ने मंगलवार को 800 मीटर रेस में इतिहास रच दिया। उन्होंने 1:46.15 टाइमिंग के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मनजीत सिंह
मनजीत सिंह ने पुरुष 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में भारत को दसवें दिन का पहला गोल्ड मेडल दिलाकर भारत की झोली में 9वां गोल्ड मेडल डाल दिया। इसके साथ ही 10वें दिन भारत के खाते में कुल 9 मेडल्स (1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज) आए।
विज्ञापन

3 of 5
मनजीत सिंह
इस तरह भारत कुल 50 पदकों के साथ पदक तालिका में 8वें पायदान पर मौजूद है। इस दौरान भारत के खाते में अब तक 9 गोल्ड, 19 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं। पहले स्थान पर 206 पदकों (97 गोल्ड, 64 सिल्वर और 45 ब्रॉन्ज ) के साथ चीन मौजूद है।

4 of 5
मनजीत सिंह
इस गोल्ड के साथ मनजीत ने 56 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बता दें कि 1962 के बाद पहली बार हुआ है कि भारत ने एथलेटिक्स की इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों अपने नाम किए। 1962 में भारत के ही मिल्खा सिंह और मक्खन सिंह ने देश के लिए एक ही ईवेंट में सिल्वर और गोल्ड मेडल जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनजीत सिंह-जिनसन
इसके अलावा साल 1982 के बाद भारत को 800 मीटर दौड़ में पहला गोल्ड मेडल मिला है। साल 1982 में इस इवेंट में चार्ल्स बोरोमियों ने जीत हासिल की थी। भारत की तरफ से इस इवेंट में केएम बिनु ने भी 2002 में मेडल जीते थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें