फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई खेलों में मनजीत-जॉनसन ने रचा इतिहास, 800 मीटर दौड़ में देश को दिलाया गोल्ड-सिल्वर

Tue, 28 Aug 2018 08:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
manjeet singh and jinson johnson
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन पंजाब के धावक मनजीत सिंह ने 800 मीटर रेस में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। एशियाई खेलों के 10वें दिन भारत के खाते में आने वाला यह पहला गोल्ड मेडल है।
विज्ञापन

2 of 4
जिनसन - फोटो : file photo
इसी के साथ भारत 9 गोल्ड, 19 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज के साथ पदक तालिका में एक पायदान आगे 8वें स्थान पर पहुंच गया है। बता दें कि 800 मीटर के इसी ईवेंट में भारत के ही जिन्सन जॉनसन ने नेशनल रिकॉर्ड के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन

3 of 4
जिनसन
इसी के साथ भारत के इन दो धावकों ने 56 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बता दें कि इससे पहले साल 1962 में भारत के ही मिल्खा सिंह और मक्खन सिंह ने देश के लिए एक ही ईवेंट में सिल्वर और गोल्ड मेडल जीते थे। इसके अलावा साल 1982 के बाद भारत को 800 मीटर दौड़ में पहला गोल्ड मेडल मिला है।
विज्ञापन

4 of 4
जिनसन
जून में जॉनसन ने गुवाहाटी में हुए 58वें नैशनल इंटर स्टेट ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप 800 मीटर की दौड़ में श्रीराम सिंह का 42 साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने 1:47.50 का समय लेकर एशियन गेम्स के लिए क्वॉलिफाइ किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें