कबड्डी वर्ल्ड कप 2016 भारत में शुरू होने वाला है। 7 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे इस महाकुंभ में दोनों बार का वर्ल्ड चैंपियन भारत अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगा।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी करेगा विरोधियों का शिकार!
2 of 7
राहुल चौधरी
- फोटो : Star Sports
भारत की कमान अनूप कुमार के हाथ में होगी, मगर उनके साथ रेड करने की जिम्मेदारी होगी उत्तर प्रदेश के युवा रेडर राहुल चौधरी की।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी करेगा विरोधियों का शिकार!
3 of 7
राहुल चौधरी
- फोटो : Star Sports
भारतीय कबड्डी में ‘पोस्टर बॉय’ के नाम से मशहूर राहुल अंतरराष्ट्रीय सर्किट में काफी विख्यात हैं। राहुल 2016 में साउथ एशियन खेलों में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी करेगा विरोधियों का शिकार!
4 of 7
राहुल चौधरी
- फोटो : Star Sports
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में जन्मे राहुल ने 2006 से ही कबड्डी खेलनी शुरु कर दी थी, तब वो सिर्फ 13 साल के थे। वो बिना किसी मदद के इस खेल में आगे बढ़े।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी करेगा विरोधियों का शिकार!
5 of 7
राहुल चौधरी
- फोटो : Star Sports
राहुल ने 2014 में थाइलैंड में आयोजित बीच कबड्डी एशियन खेलों में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी। उनके कोच उदय कुमार ने उनकी प्रतिभा को तराशा और निखारा।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी करेगा विरोधियों का शिकार!
6 of 7
राहुल चौधरी
- फोटो : Star Sports
भारत के लिए कबड्डी खेलने वाले राहुल चौधरी प्रो कबड्डी लीग के बड़े नामों में से एक हैं। पुनेरी पल्टन का हिस्सा रहे राहुल फिलहाल तेलुगू टाइटंस के कप्तान है।
वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी करेगा विरोधियों का शिकार!
7 of 7
राहुल चौधरी
- फोटो : Star Sports
प्रो कबड्डी के चारों सीजन की बात करें तो राहुल चौधरी के नाम कुल 517 अंक हैं, जिनमें से उन्होंने 482 अंक रेड से जुटाए हैं। इस सीजन में वो सबसे ज्यादा रेड अंक कमाने वाले खिलाड़ी बन कर उभरे।