कल से भारत में कबड्डी वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है। तीसरी बार अपने खिताब को बचाने उतर रहे भारत ने कबड्डी को इंटरनेशनल पहचान दी है। 7 अक्टूबर से 22 अक्टूबर को चलने वाले इस वर्ल्ड कप में कुल 12 देश हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
कबड्डी के मैदान में उतरे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे
2 of 8
कबड्डी
- फोटो : Star Sports
पिछले कुछ सालों में कबड्डी को काफी लोकप्रियता मिली है। इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि कबड्डी के साथ ग्लैमर का तड़का भी खूब लगा है। कई बॉलीवुड स्टार्स ने कबड्डी को अपनाया है और नई टीमों पर दाव खेला है। जानिए कौन कौन से बॉलीवुड स्टार ने कबड्डी को अपनाया है।
विज्ञापन
कबड्डी के मैदान में उतरे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे
3 of 8
अभिषेक बच्चन
- फोटो : Star Sports
अभिषेक बच्चन
प्रो कबड्डी लीग में जूनियर बी हर मैच में अपनी टीम जयपुर पिंक पैंथर के साथ खड़े नजर आते हैं। अभिषेक की टीम ने न सिर्फ पहले सीजन का खिताब जीता, बल्कि उसके बाद भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अभिषेक के साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस खेल को देखने आते हैं।
कबड्डी के मैदान में उतरे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे
4 of 8
रॉनी स्क्रूवाला
- फोटो : getty
रॉनी स्क्रूवाला
यूटीवी समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉनी स्क्रूवाला ने फिल्मों के अलावा भी कबड्डी के मैदान में पैसा लगाया। लाइमलाइट से दूर रहने वाले रॉनी सीजन-2 की चैंपियन यू मुंबा क मालिक हैं। रॉनी के टीम के कप्तान अनूप कुमार वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
कबड्डी के मैदान में उतरे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे
5 of 8
अक्षय कुमार
- फोटो : getty
अक्षय कुमार
मार्शल आर्ट्स को प्रमोट करने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने वर्ल्ड कबड्डी लीग में यूके की टीम पर दांव लगाया। पंजाब के इस शेर ने अपनी इंटरनेशनल टीम को देसी नाम दिया। अक्षय कुमार ‘खालसा वॉरियर्स’ के मालिक हैं।
विज्ञापन
कबड्डी के मैदान में उतरे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे
6 of 8
हनी सिंह
- फोटो : getty
हनी सिंह
बॉलीवुड के टॉप रैप स्टार्स और म्युजिक डायरेक्टर्स में से एक हनी सिंह में भी इस देसी खेल को अंतरराष्ट्रीय बनाया। हालांकि कनाडा की टीम ‘यो यो टाइगर्स’ को वर्ल्ड कबड्डी लीग से सस्पेंड कर दिया है। हनी सिंह ने खिलाड़ियों को सैलरी की नहीं चुकाई थी।
विज्ञापन
कबड्डी के मैदान में उतरे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे
7 of 8
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : getty
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड के ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा ने भी कबड्डी के अखाड़े में अपना दांव खेला। सोनाक्षी ने काफी कम समय में पेशेवर टीम खरीद ली। महिला शक्ति दिखाते हुए सोनाक्षी ने यूके की टीम खरीदी, जिसका नाम ‘युनाइटेड सिंह’ है।
कबड्डी के मैदान में उतरे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे
8 of 8
रजत बेदी
- फोटो : Youtube
रजत बेदी
यदि आपको फिल्म ‘कोई मिल गया’ याद होगी, वो ‘राज मल्होत्रा’ यानी रजत बेदी भी याद होंगे जिसे ऋतिक रोशन ने बास्केट बॉल मैच में हराया था। 40 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके रजत बेदी का किरदार निभाने वाले एक एक्टर होने के साथ एक प्रोड्यूसर भी है। इसके अलावा वो वर्ल्ड कबड्डी लीग में कनाडा की टीम ‘पंजाब थंडर्स’ का मालिक भी हैं।