फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: सम्मान बचाने की लड़ाई में भारत से भिड़ेगा न्यूजीलैंड, क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?

Fri, 31 Jan 2020 08:42 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
न्यूजीलैंड-भारत के बीच पांच मैच की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज वेलिंगटन के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज फतह कर चुकी है। अब वह क्लीन स्वीप करने के इरादे से आज मैदान पर उतरेगी। तीसरा मैच बेहद ही रोमांचक अंदाज में खत्म में हुआ। भारत ने सुपर ओर में मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाया। कीवी टीम इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेगी, ताकी उसका मनोबल बना रहा। आज भी एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है, अगर बारिश ने खलल नहीं डाला तो। आइए जानते हैं कि कैसा रहेगा मौसम का मिजाज और क्या है पिच रिपोर्ट... 
विज्ञापन

2 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को वेलिंगटन के आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि मुकाबला शाम से शुरू होगा। उस समय तक बादल छट जाएंगे। फैंस के लिए अच्छी खबर है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज भी एक बेहद ही शानदार मैच देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर

पिच का मिजाज

वेलिंगटन की पिच पर आज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। अब तक खेले गए सीरीज के तीनों मुकाबले में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन रही थी। इस मैच में गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है। इस मैदान पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का एवरेज स्कोर 161 रन है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, ऋ षभ पंत, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, स्काट कुगेलिन, कोलिन मुनरो, टाम ब्रुस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और ब्लेयर टिकनर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें